एक्सप्लोरर

Delhi Violence: गोकुलपुरी नाले से शवों के निकलने का सिलसिला जारी, अब तक पांच बॉडी बरामद

दिल्ली हिंसा के बाद गोकुलपुरी के नाले से अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं. वहीं इस नाले में अभी और शव होने की आशंका जताई जा रही है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए दंगे और हिंसा के बाद से गोकुलपुरी ड्रेन से शव के निकलने का सिलसिला जारी है. ये नाला यूपी के लोनी से होता हुआ शिव विहार भागीरथी विहार और फिर गोकुलपुरी से आगे जा रहा है. इतना ही नहीं चांद बाग की पुलिया की तरफ से भी आ रहा नाला इसी गोकुलपुरी में मिलता है.

दिल्ली पुलिस अभी तक गोकुलपुरी और चांद बाग की पुलिया से आठ शव बाहर निकाल चुकी है लेकिन यहां रहने वाले लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है कि आखिरकार दिल्ली पुलिस इस पूरे नाली की सफाई क्यों नहीं करवा रही है. सभी के मन में आशंका है कि इस नाले में कई और शव हो सकते हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस किस बात का इंतजार कर रही है, क्या वह सही आंकड़े नहीं दिखाना चाहती हैं या इसकी कोई और वजह है?

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे गोकुलपुरी ड्रेन से अब तक पांच शव निकाले गए हैं. इनमें से दो की पहचान करावल नगर निवासी दो सगे भाइयों के रूप में की गई है. एक अन्य की पहचान भी हो चुकी है जबकि दो की पहचान होनी अभी बाकी है. वहीं गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से शिव विहार की तरफ जाने वाली भागीरथी विहार की पुलिया से भी एक शव निकाला गया था.

वहीं स्थानीय लोगों के मन में ये सवाल है कि पुलिस इस पूरे नाले की सफाई क्यों नहीं करवा रही है. स्थानीय लोगों का दावा है कि भागीरथी से शिव विहार की ओर जाने वाले रास्ते में ज्यादा हिंसा हुई थी. ऐसी आशंका है कि कहीं ना कहीं इस नाले में और भी शव मिल सकते हैं.

नाले से मिला था अंकित शर्मा का शव

गोकुलपुरी ड्रेन का ही एक हिस्सा चांद बाग से भी बहता है. चांद बाग की पुलिया के नीचे जो नाला बह रहा है, यह वही नाला है जहां से कुछ दिन पहले ही आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा का शव निकाला गया था. दंगों के दौरान अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. अंकित के परिजनों ने आरोप लगाया था कि नेहरू विहार से निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने उसकी हत्या करवाई है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज किया. फिलहाल ताहिर फरार चल रहा है.

'बेटे को दंगाईयो ने चाकू मारा, डॉक्टर ने सिर्फ गोली देकर लौटाया'

गोकुलपुरी इलाके के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उनके बेटे पर कुछ दंगाइयों ने हमला किया और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था. उन्होंने बताया कि जब मेरे बेटे को उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसकी कोई एमएलसी नहीं बनाई. ना ही कोई कागज बनाया, सिर्फ दवा देकर लौटा दिया. उस शख्स ने बताया कि दंगाइयों ने हिंसा के दौरान उसका ऑटो भी फूंक दिया.

ये भी पढ़ें

Delhi Violence: जानें मोहम्मद हकीम के बारे में जिन्होंने हिंसा के दौरान बचाई लोगों की जान, दी घर में पनाह 24-25 फरवरी की रात को ताहिर हुसैन को किया गया था रेस्क्यू- दिल्ली पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget