एक्सप्लोरर

Delhi Unlock: दिल्ली में सोमवार से पहले की तरह खुलेंगे बाजार, रात आठ बजे तक की समय सीमा खत्म- सीएम केजरीवाल

Delhi Unlock: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से बाजार खुलने की आठ बजे तक की समय सीमा खत्म हो जाएगी. बाजार पहले की तरह सामान्य समय के अनुसार खुल सकेंगे.

Delhi Unlock: दिल्ली में सोमवार से बाजार पहले वाले समय के अनुसार खुलेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली के बाजारों को सात आठ बजे तक खोलने की इजाजत मिली. अब कोरोना के घटने मामलों को देखते हुए सोमवार से ये प्रतिबंध हटा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकेंगे.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, "अभी तक करोना के चलते दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी. कम होते मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है. अब बाज़ार अपने सामान्य समयानुसर खुल सकेंगे."

दिल्ली में कोरोना की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई. यह लगातार दूसरा दिन है, जब शहर में संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. वहीं, संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है. शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से यह 12वां ऐसा दिन है, जब शहर में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, दो अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त और 20 अगस्त को संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल दो मार्च को संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी. इस दिन संक्रमण के 217 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी. अप्रैल-मई में राजधानी महामारी की लहर से बुरी तरह प्रभावित थी. ताजा बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.03 फीसदी है.

इससे पहले द चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने शनिवार को मांग की कि राष्ट्रीय राजधानी में मॉल और बाजारों को बंद करने का समय मौजूदा आठ बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया जाए. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को लिखे एक पत्र में सीटीआई ने कहा कि दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने की दी गई इजाजत अधिकांश खुदरा बाजारों के लिये अपर्याप्त है विशेषकर त्योहारी मौसम में. उसने कहा कि उन्हें समय बढ़ाने के लिये कमला नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, साउथ एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, ग्रेटर कैलाश और करोल बाग समेत कई बाजारों से सुझाव मिल रहे हैं. सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने एक बयान में कहा, “इसके साथ ही, दिल्ली के मॉल मालिकों ने भी अनुरोध किया है कि उनके खुले रहने का समय भी बढ़ाया जाना चाहिए.”

पूर्वोत्तर में कांग्रेस को झटके पर झटका! अब त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी

Mehbooba Mufti on Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से कहा- जम्मू-कश्मीर पर बातचीत नहीं की तो होंगे गंभीर परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget