एक्सप्लोरर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC योगेश त्यागी को सस्पेंड किया गया, राष्ट्रपति ने दिया आदेश

राष्ट्रपति के आदेश पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के आदेश पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.

बता दें कि योगेश त्यागी दो जुलाई को आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में एम्स में भर्ती होने के बाद से अवकाश पर हैं. सरकार ने 17 जुलाई को, त्यागी के वापस लौटने तक प्रति कुलपति पी सी जोशी को कुलपति का प्रभार सौंप दिया था.

पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब त्यागी ने जोशी को प्रति कुलपति के पद से हटाकर उनकी जगह विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड की निदेशक गीता भट्ट को नियुक्त कर दिया था.

इस बीच, जोशी ने नए रजिस्ट्रार विकास गुप्ता की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी, जिनका साक्षात्कार पूरा हो चुका था और कार्यकारी परिषद ने उनकी नियुक्ति को बुधवार को मंजूरी भी दे दी. उसी दिन त्यागी ने पीसी झा को कार्यवाहक रजिस्ट्रार और साउथ कैंपस का निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी.

इसके बाद मंत्रालय ने कुलपति और प्रति कुलपति के बीच चल रहे अधिकारों के टकराव में दखल देते हुए कहा कि त्यागी द्वारा की गईं नियुक्तियां 'वैध' नहीं हैं क्योंकि वह अवकाश पर हैं.

अधिकारों का टकराव तब और बढ़ गया जब झा ने खुद को 'कार्यवाहक रजिस्ट्रार' बताते हुए मंत्रालय को पत्र लिखा कि त्यागी द्वारा लिये गए सभी निर्णय विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार हैं. मंत्रालय ने पत्र पर आपत्ति जताते हुए विश्वविद्यालय को झा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget