एक्सप्लोरर

दिल्ली: टमाटर की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर बढ़ाया आम आदमी की जेब का भार

दिल्ली की मंडियों से दिल्ली के बाजारों में टमाटर बेचने वाले व्यापरियों का कहना है कि जो टमाटर 20 दिन पहले तक कौड़ी के भाव में जा रहा था अब वही मंडी का राजा बना बैठा है. दूसरी तरफ निर्देशों के बावजूद भी मदर डेरी के सफल स्टोर अभी भी 55 और 58 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रहे हैं जिसका भुगतान अब आम आदमी की जेब से हो रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली की गाजीपुर मंडी में टमाटर की बोली जो आम दिनों में 600 रुपए प्रति पेटी (25 किलो) के करीब रहा करती थी, वह शनिवार की सुबह 800 रुपए प्रति पेटी से शुरू हुई और अधिकतम 1400 रुपए तक आ गई. वहीं सड़ा हुआ टमाटर जो कभी 100 रुपए प्रति पेटी बिका करता था उसकी बोली भी 500 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से लगी. ये टमाटर बाजार में पहुंचते-पहुंचते फुटकर दुकानदारों के पास 50-55 रुपए में जा रहा है जबकि रसोई में पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत 60 से 65 रुपए तक हो रही है. व्यापारियों ने बताया कि आम दिनों में टमाटर की कीमत 300 रुपए प्रति पेटी के आसपास रहती है लेकिन बारिश के दिनों में टमाटर की कीमत बढ़ना आम बात है.

हिमाचल से टमाटर लाकर दिल्ली की मंडियों में बेचने वाले व्यापारी परमेश्वर बताते हैं कि आम दिनों में टमाटर की फसल काफी कम दाम में जाती है लेकिन इन दिनों में उन्हें इन्हीं टमाटरों के दाम काफी ज्यादा मिलते हैं. वहीं दूरी तरफ दिल्ली की मंडियों से दिल्ली के बाजारों में टमाटर बेचने वाले व्यापरियों का कहना है कि जो टमाटर 20 दिन पहले तक कौड़ी के भाव में जा रहा था अब वही मंडी का राजा बना बैठा है.

आम दिनों में दिल्ली की मंडियों में टमाटर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बंगाल समेत कई राज्यों से आता है. लेकिन बारिश के दिनों में टमाटर की फसल भी कम राज्यों में ही होती है और टमाटर का आयात और निर्यात भी प्रभावित होता है. जिसके चलते टमाटर आयात दिल्ली में लगभग 3-4 राज्यों से ही होता है. यह आयात 70 प्रतिशत तक प्रभावित होता है. यही वजह है कि दिल्ली में टमाटर की कीमतें 300 फीसदी तक बढ़ गई हैं. दूसरी तरफ निर्देशों के बावजूद भी मदर डेरी के सफल स्टोर अभी भी 55 और 58 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रहे हैं जिसका भुगतान अब आम आदमी की जेब से हो रहा है.

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी 26 घंटे बाद पीड़ित परिवार से मिलीं, खत्म किया धरना, बोलीं- मेरा मकसद पूरा हुआ

दिल्ली: मदर डेयरी की सभी दुकानों पर 40 रुपये किलो मिलेगा टमाटर, केंद्र सरकार ने किया फैसला

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget