एक्सप्लोरर

दिल्ली: सीएए को लेकर शाहीन बाग में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कहा- कानून वापस नहीं हुआ तो मरते दम तक देंगे धरना

ओखला से शाहीन बाग की ओर आने वाले मुख्य मार्ग के बीचो बीच यह धरना पिछले करीब 1 महीने से जारी है. शुक्रवार को यहां महिलाओं ने प्रदर्शन स्थल पर नमाज भी अदा की. नमाज के दौरान मंच से भाषण रोक दिया गया और सभी प्रदर्शनकारियों से शांति रखने की अपील की गई.

नई दिल्ली: 'जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल' के नारे दिल्ली के शाहीन बाग में लगे. शाहीन बाग में स्थानीय महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठी हैं. शुक्रवार को यहां पंजाब से कुछ सिख युवकों का एक दल अपना समर्थन देने पहुंचा. इन युवकों के मंच पर आते ही भीड़ ने 'जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल' कहकर इनका स्वागत किया.

शाहीन बाग में शुक्रवार को अन्य दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा महिलाएं सीएए का विरोध करने के लिए एकत्र हुई. रात होते होते जामिया से प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा हुजूम भी इन महिलाओं का साथ देने के लिए शाहीन बाग पहुंच गया.

75 वर्षीय चंदा नूर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित धरने में शामिल होने के लिए अकेले बदरपुर से यहां आई थी. पूछने पर उन्होंने बताया कि वह हर दिन यहां आती हैं. चंदा नूर पहले दिन से इस धरने में शामिल हैं. चंदा नूर से जब यह पूछा गया कि वह कब तक यह धरना देंगी तो उनका कहना था कि मरते दम तक या फिर सरकार जब तक कानून वापस नहीं लेती तब तक.

उधर पटियाला से आए छात्रों ने शाहीन बाग की महिलाओं को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 11 जनवरी को पंजाब के कई शहरों व चंडीगढ़ में छात्र प्रदर्शन करने जा रहे हैं.

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही नाहिदा ने बताया कि उनके पति और ससुर रोज अपने अपने काम पर जाते हैं और वह यहां अपना पूरा दिन सीएए के खिलाफ धरना देकर बिताती हैं. नाहिदा पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में रहती हैं और उनके पति ओखला में नौकरी करते हैं. नाहिदा के मुताबिक उनके पति ही मोटरसाइकिल पर उन्हें यहां छोड़ जाते हैं और फिर रात को घर लौटते समय वापस लेने के लिए आते हैं. उनका कहना है कि वह सीएए वापस हुए बिना यहां से नहीं हटेंगी, अब उन्हें न पुलिस का डर है न जेल जाने का.

यहां आने वाली महिलाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र आकांक्षा चौधरी भी शामिल हैं. आकांक्षा ने बताया कि वह महिलाओं की हिम्मत बढ़ाने हर शाम 6 बजे के बाद 3 घंटे के लिए यहां आती हैं. आकांक्षा नेहरू प्लेस में नौकरी करती हैं और हर रोज छुट्टी के बाद सीधे शाहीन बाग पहुंचती हैं. आकांक्षा के मुताबिक उनके परिवार को भी इससे कोई एतराज नहीं है बल्कि छुट्टी के दिन वह पूरे परिवार के साथ शाहीनबाग आती हैं.

7 साल की बेटी ने शराब पीने से किया मना तो पिता ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

मुख्तार अब्बास नकवी की 'छपाक', बीजेपी अवाक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget