एक्सप्लोरर

7 साल की बेटी ने शराब पीने से किया मना तो पिता ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में नशे के आदि एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. उसने इस अपराध को खुद पुलिस के सामने कुबूल किया है.

मुंबई: महराष्ट्र के जलगांव में नशे के लिये एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने अपने पिता को शराब पीने से मना किया. जलगांव के खोटेनगर में संदीप चौधरी का परिवार रहता है. संदीप चौधरी रोज शराब पीकर घर पहुंचता था और उसकी पत्नी से उसका रोज झगड़ा होता था. संदीप की बेटी पिता और मां के बीच इस झगड़े को रोज देखती थी. वो अपने पिता को रोज शराब न पीने के लिए मना करती थी. बेटी की ये बात उसके पिता को नागवार गुजरी और उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्याकर दी. ये बात आरोपी पिता ने पुलिस के सामने खुद कुबूल की है.

दरअसल, संदीप चौधरी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी 7 साल की बेटी लापता है. साथ ही पुलिस को ये भी बताया की उसके पति भी घर नहीं आये हैं. पुलिस ने लापता लड़की की शिकायत दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की. पुलिस को दूसरे दिन ही एक लड़की की लाश पास में नदी किनारे मिली. शिनाख्त के बात पता चला की यही वह लड़की है जिसके लापता होने का मामला पुलिस में एक दिन पहले ही दर्ज किया गया है.

पुलिस को अब तलाश थी 7 साल की मासूम के कातिल की. मृतक लड़की की मां ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी जब से गायब है उसके पिता भी घर नहीं आये. पुलिस को मृतक लड़की के पिता पर शक हुआ. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और जब वो गिरफ्त में आया तो आरोपी संदीप ने कुबूल किया कि उसकी बेटी उसे रोज शराब पीने से मना करती थी जो उसे अच्छा नहीं लगता था इसलिए अपनी बेटी की उसने गला दबाकर हत्या कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget