एक्सप्लोरर

दिल्ली में कल से आंशिक तौर पर खुलेंगे 10वीं-12वीं के स्कूल, एडमिशन और बोर्ड प्रैक्टिकल से जुड़े काम होंगे

छात्र एडमिशन, बोर्ड परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग/गाइडेंस और प्रैक्टिकल एक्टिविटी के लिए अपने स्कूल जा सकेंगे. डीडीएमए ने इस बात की जानकारी दी.

Delhi Schools Reopening: दिल्ली में 10वीं और 12वीं के स्कूल कल से आंशिक तौर पर खुल जाएंगे. छात्र एडमिशन, बोर्ड परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग/गाइडेंस और प्रैक्टिकल एक्टिविटी के लिए अपने स्कूल जा सकेंगे. दिल्ली डिजास्टर मैनेटमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने इस बात की जानकारी दी. कल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी साप्ताहिक बाजार भी खुलेंगे.

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘‘महानगर में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को नौ अगस्त (सोमवार) से नामांकन से जुड़े कार्यों और बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल गतिविधियों की खातिर स्कूल जाने की अनुमति होगी.’’ आदेश में कहा गया, ‘‘स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो सकता है. इन शिविरों में सभी उम्र वर्ग के बच्चे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ जा सकते हैं.’’ 

इसने कहा कि शिक्षा निदेशालय इन गतिविधियों के लिए उपयुक्त दिशानिर्देश जारी करेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे बशर्ते सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन हो. कोई भी अनधिकृत साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा.’’ इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार के खुलने की अनुमति नहीं होगी.

शुक्रवार को हुई थी डीडीएमए की बैठक

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम होने के बीच देश में स्कूलों को दोबारा से खोलने की प्रक्रिया जारी है. इस बीच दिल्ली में स्कूलों को दोबारा से खोले जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक अहम बैठक हुई थी. डीडीएमए की इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ सुजीत सिंह, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्ण वत्स भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget