एक्सप्लोरर

Delhi Crime: पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा वार और फिर हो गया फरार

Delhi Crime News: दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र के इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया.

Delhi Husband Attacked Wife: दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र के इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया है. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पीड़ित का नाम चंचल है. वो कमला नगर के एक गर्ल्स पीजी में बतौर वार्डन काम करती हैं.

पुलिस के मुताबिक, चंचल ने रिंकू से दूसरी शादी की थी. उनकी शादी को लगभग 5 साल हो चुके हैं. शनिवार (15 अप्रैल)  की सुबह रिंकू कमला नगर में चंचल के पीजी पहुंचा. वहीं उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद वो फरार है. रूप नगर थाने में 32 साल के रिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस रिंकू की तलाश कर रही है. 

मामला क्या है?
कमला नगर के ई-24 में एक महिला पीजी हॉस्टल चलता है. चंचल इसमें वार्डन के तौर पर नौकरी कर रही थी. शनिवार  की सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब चंचल जब ग्राउंड फ्लोर पर गेट पर ही मौजूद थी तो रिंकू वहां पहुंचा. उसने पहले उसके साथ झगड़ा किया और  फिर चाकू से उस पर हमला कर दिया.

उसने पत्नी चंचल पर तीन से चार चाकू के वार किए. वो खुद को बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते ऊपर भागी और फिर वहां से उसने अपने परिवार को फोन किया. दरअसल चंचल का मायका जवाहर नगर में है. घटना के बारे में जानकर चंचल के भाई वहां पहुंचे. वो उसे तुरंत  ऑटो में बैठाकर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले गए. इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस दौरान चंचल ने पुलिस को बयान दिया कि वो सुबह पीजी हॉस्टल के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी थी तो रिंकू आया और उस पर चाकू से हमला किया. 

चंचल के परिवार ने क्या कहा? 
पीड़िता चंचल की बहन मीनाक्षी ने बताया कि चंचल और रिंकू की शादी को लगभग 5 साल हुए हैं. चंचल की यह दूसरी शादी थी. दोनों पति-पत्नी गुड़ मंडी में रहते थे. पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. इसके बाद ही चंचल एक पीजी हॉस्टल में काम करने लगी थी और वहीं रहने लगी थी. जानकारी मिली है कि पिछले तीन-चार दिनों से रिंकू उसे खोज रहा था. उसने मौका पाते ही चंचल पर चाकू से हमला कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: लड़की को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget