एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में 10 अप्रैल के बाद कोरोना के सबसे कम केस, आज आए 8506 नए मामले; 289 की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 8 हजार 506 नए मामले सामने आए हैं जबकि 289 लोगों की मौत हो गई.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती हुई दिख रही है. शुक्रवार को कोरोना के 8 हजार 506 नए मामले सामने आए हैं जबकि 289 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में अब कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर 12.40% पर आ गया है. 10 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है जब इतने कम केस दिल्ली में आए हैं.

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 14 हजार 140 लोग ठीक हुए हैं. इसके बाद दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 13 लाख 80 हजार 981 हो गई है. अब तक कुल 12 लाख 88 हजार 280 लोग ठीक हो चुके हैं. यहां पर कोरोना से कुल 20 हजार 907 लोगों की जान जा चुकी है जबकि अभी भी राजधानी में 71 हजार 794 सक्रिय केस हैं.

दिल्ली में खाली हुए अस्पताल में बेड

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शु्क्रवार को कहा कि दिल्ली में आज संक्रमण दर 12 फीसदी है. 22 अप्रैल को ये दर 36 फीसदी थी. पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 10 हजार मरीज कम हो गए हैं. यानी कि 10 हजार बेड खाली हो गए हैं. दिल्ली में अब काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं.  सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, 'कोई भी बच्चा खुद को अनाथ न समझे, मैं हूं न. ऐसे परिवार जहां कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी. वैश्विक महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और अन्य खर्च वहन करेंगे. दिल्ली सरकार कोविड के कारण कमाने वाले सदस्यों को खोने वाले परिवारों की हर तरह से मदद करेगी.'

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर केजरीवाल ने कहा, 'ICU बेड अभी भी भरे हुए हैं. इसका मतलब गंभीर मरीजों की संख्या अभी कम नहीं हुई है. अभी भी दिल्ली के अस्पतालों में सभी ICU बेड भरे हुए हैं. लगभग 1,200 नए ICU बेड बनकर तैयार हैं, 1-2 दिन में ये शुरू हो जाएंगे. किसी भी हालत में ढिलाई नहीं करनी है, लॉकडाउन का पालन करना है. हम नए ऑक्सीजन बिस्तर तैयार रहे हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद रहे हैं ताकि जब भी मामले बढ़ें, हमारी ओर से कोई कमी न नजर आए.'

ये भी पढ़ें: भारत में इस साल 85 करोड़ से डोज ज्यादा स्पुतनिक-V वैक्सीन का होगा उत्पादन: RDIF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget