एक्सप्लोरर

Delhi COVID: दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले, ओमिक्रोन के बीए.5 सब वेरिएंट की हुई पुष्टि

COVID-19 Increase in Delhi: मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिल्ली से एकत्रित कुछ नमूनों में ओमिक्रोन का बीए.5 उप-स्वरूप पाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

COVID-19 Cases in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 (COVID-19) ने एक बार फिर से अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है. कोविड के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Verient) का एक नया सब-वेरिएंट बीए.5 (Sub Varient B.5) मिला है. दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) और दक्षिणी पूर्वी (South East Delhi) व मध्य दिल्ली (Mid Delhi) में इस नए वेरिएंट के कुछ मामले पाए गए हैं. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अधिकारी बताते हैं, 'दिल्ली में ओमिक्रोन के इस नए सब-वेरिएंट के मामले जरूर पाए गए हैं लेकिन इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इससे गंभीर संक्रमण नहीं दिखाई दिया है.'

मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिल्ली से मई और 16 जून के बीच एकत्रित कुछ नमूनों में ओमिक्रोन का बीए.5 उप-स्वरूप पाया गया है. भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स संघ (इन्साकोग) द्वारा 17 जून को एक बैठक में इन निष्कर्षों पर चर्चा हुई थी. संघ ने वायरस के किसी नये स्वरूप या उप-स्वरूप के उभरने की संभावना को तलाशने और संक्रमण के कारणों का पता लगाने के लिए कोविड-19 संबंधी आंकड़ों की समीक्षा की थी.

Delhi COVID: दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले, ओमिक्रोन के बीए.5 सब वेरिएंट की हुई पुष्टि

दिल्ली में 628 नए कोरोना के मामले
अगर हम बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है. बीते 24 घंटे में दिल्ली कोरोना के 628 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर 7.8 फीसदी दर्ज की गई. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4717 है. जबकि 1011 लोग ठीक होकर अपने घरों को पहुंचे हैं. राजधानी दिल्ली में अगर हम पिछले 10 दिन की बात करें तो 17 जून को जहां दिल्ली में 190 कंटेनमेंट जोन  थे, वो 24 जून तक बढ़कर 322 हो गए हैं.

5 फीसदी सैंपल में बीए.5 सबफार्म होने की पुष्टि
मध्य और दक्षिण पूर्व दिल्ली से लिये गये जिन नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया, उनमें से करीब पांच प्रतिशत में बीए.5 सबफार्म होने की पुष्टि हुई. वहीं दक्षिण दिल्ली से लिये गये करीब दो प्रतिशत नमूनों में इसकी मौजूदगी मिली. अधिकतर नमूनों में ओमिक्रोन के बीए.2 सबफार्म  के होने का पता चला. विशेषज्ञों के अनुसार बीए.5 तेजी से फैलता है लेकिन इससे गंभीर संक्रमण नहीं होता.

1 जून से 16 जून तक के सैंपल भेजे गए
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए भेजे गये कुछ नमूनों में ओमिक्रोन के बीए.4 और बीए.5 उप-स्वरूपों के होने की पुष्टि हुई जिनसे जनवरी में संक्रमण के मामलों की संख्या में इजाफा देखा गया था. विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि यकृत एवं पित्तविज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में 30 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया जिनमें से दो में बीए.5 उप-स्वरूप के होने की पुष्टि हुई. नमूनों को एक जून से 16 जून के बीच प्रयोगशाला में भेजा गया था.

यह भी पढ़ेंः 
Maharashtra Politics:'मैं देख रहा हूं महाराष्ट्र में बंदरों का नाच हो रहा है', महाराष्ट्र सियासी संकट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

NIA Chief: भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को NIA का DG नियुक्त किया, पंजाब के पूर्व  DGP हैं गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget