एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, आज आए 381 नए केस, 34 लोगों की हुई मौत | पॉजिटिविटी रेट 0.50 फीसदी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली में 5,889 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं, यानी इतने मरीज़ों का फिलहाल इलाज चल रहा है. शनिवार को दिल्ली में 6,731 एक्टिव केस थे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है. आज दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 0.50 फीसदी रह गई. पिछले 24 घंटों के दौरान 381 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इतने ही वक्त में 34 लोगों की वायरस के चलते मौत हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली में 5,889 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं, यानी इतने मरीज़ों का फिलहाल इलाज चल रहा है. शनिवार को दिल्ली में 6,731 एक्टिव केस थे. पिछले 24 घंटे में 1189 मरीज़ों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या अब 13,98,764 हो गई है.

इन नए मामलों के बाद अब दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14,29,244 हो गया है और वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या अब 24,591 तक पहुंच गई है. बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 76,857 कोरोना सैंपल्स की जांच की गई है.

 

आपको बता दें कि ये लगातार सातवां दिन है, जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम दर्ज की गई है. अप्रैल के महीने में दिल्ली में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत पर पहुंच गई थी. 20 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे. 

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 487 मामले आए थे और 45 लोगों की मौत हुई थी. यह पहली बार था, जब 11 अप्रैल के बाद से रोज होने वाली मौत की संख्या 50 से कम रही. गुरुवार को संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी. आपको बता दें कि दिल्ली में 16 मार्च को संक्रमण के 425 और 17 मार्च को 536 मामले आए थे.

दिल्ली में घर-घर राशन योजना पर केंद्र का जवाब: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में बाधा न डाले केजरीवाल सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget