एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी, आए 255 नए केस, 23 मरीज़ों की मौत

शनिवार को 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए थे और इतने ही वक्त में 28 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 255 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हो गई है. इतने ही वक्त में शहर में कोरोना से संक्रमित 376 मरीज़ ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.35 फीसदी है.

आपको बता दें कि शनिवार को 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए थे और इतने ही वक्त में 28 लोगों की मौत हो गई थी. संक्रमण दर बीते रोज़ 0.30 फीसदी थी. इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण दर 0.31 फीसदी पर थी और एक दिन में 238 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि 24 मरीज़ों की मौत हो गई थी.

इन नए मामलों के साथ ही अब दिल्ली में कोरोना के कुल केस 14 लाख 31 हज़ार 139 हो गए हैं. इनमें से 14 लाख 2 हज़ार 850 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 24,823 हो गया है. फिलहाल दिल्ली में 3,466 सक्रीय मामले हैं.

सोमवार से दिल्ली में और मिलेंगी रियायतें

दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टोरेंट खुलना शुरू हो जाएंगे. पिछले हफ्ते बाज़ारों में दुकानों को ऑड ईवन के तहत खोलने की अनुमति थी, लेकिन अब कल से 100 फीसदी दुकानें खोली जा सकेंगी. दिल्ली सरकार के मुताबिक निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे. बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं. 

इसके अलावा दिल्ली में अब रेस्टोरेंट 50 फीसदी बैठने की क्षमता पर काम करेंगे. साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी गई है लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी. शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं. धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी.

क्या अभी भी रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन अभी पूरी तरह से बंद रहेंगे. 

Delhi Unlock 3: जानिए दिल्ली अनलॉक पार्ट 3 में किसे मिली छूट, किस पर जारी रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget