एक्सप्लोरर

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोरोना के मामले बढ़े हैं, इसे 'तीसरी लहर' कहा जा सकता है

दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज एक मीटिंग बुलाई है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर चर्चा करेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश की राजधानी में कोरोना के मामले बढ़े हैं और इसे 'तीसरी लहर' कहा जा सकता है. इससे पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि वो एक हफ्ते के बाद ही ये कह पाएगी कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है या नहीं.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच हज़ार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले रोज़ाना सामने आ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना के तीसरी लहर को लेकर सीएम केजरीवाल का बयान बुधवार को आया. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में 6 हज़ार 725 नए कोरोना मामले सामने आए. हालांकि बुधवार को संक्रमण के 6 हज़ार 842 मामले आए, जो कि किसी एक दिन में दिल्ली में आए मामलों का रिकॉर्ड है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोती हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है, हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बिस्तरों की कमी है, इसका निदान भी एक-दो दिन में कर लिया जायेगा.

दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज एक मीटिंग बुलाई है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सरकार आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर चर्चा करेगी.

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में 6 हज़ार 842 नए मामले आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ मृतकों की कुल संख्या 6 हज़ार 703 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 4 लाख 9 हज़ार 938 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3 लाख 65 हज़ार 866 लोग ठीक हो चुके हैं. इस समय 37 हज़ार 369 लोगों का इलाज दिल्ली में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट  जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने कहा, 'विरोधियों को नहीं मानूंगा दुश्मन, सभी का राष्ट्रपति बनूंगा' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget