एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के 1076 नए मामले, पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौतें

सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि शहर में कोविड-19 संबंधित मामलों की मृत्यु दर को शून्य पर लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 1,076 नए मामले आने से शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई. संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4044 हो गई. पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौत हुई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संबंधी मौत के मामलों को पूरी तरह काबू करने के निर्देश दिए हैं ताकि एक भी मरीज की जान नहीं जाए. मंगलवार को संक्रमण के 674 मामले आए और 12 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले 27 जून को उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 28,329 थी. इसके बाद चार अगस्त से संख्या घटने लगी और अब यह 10,000 से कम हो चुकी है.

90 फीसदी लोग ठीक हुए शहर में नौ जून को सात लोगों की मौत की बात कही गयी लेकिन मौत के आंकड़ों में बाद में कई बार बदलाव किए गए. बुधवार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले 1,40,232 हो गए हैं. ठीक होने की दर 90 प्रतिशत के करीब है.

बुलेटिन के मुताबिक, कोविड अस्पतालों में 10,583 बेड खाली हैं. शहर में 1,26,116 मरीज ठीक हो चुके हैं. कुल 5,227 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं. दिल्ली में अब तक 10,99,882 जांच की गयी है. बुधवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 481 है.

मृत्यु दर को शून्य पर लाने की कोशिश एक बयान में सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि शहर में कोविड-19 संबंधित मामलों की मृत्यु दर को शून्य पर लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएं. सरकार ने अस्पतालों में मृत्यु दर कम करने के संबंध में समितियों द्वारा दिए गए सुझावों को भी लागू करने का निर्णय लिया.

उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाद और विकास आयोग (डीडीसी) को बुधवार को निर्देश दिया कि सरकार का राजस्व आधर बढ़ाने के तरीके खोजने के लिए वह अध्ययन करे. कोविड-19 महामारी के कारण दिल्ली सरकार का राजस्व काफी कम हो गया है. दिल्ली में वित्त और शिक्षा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि डीडीसी राजस्व प्राप्ति के तरीकों में विस्तार के लघु और दीर्घ आवधिक उपाय सुझाए और इस संबंध में दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे.

सरकारी बयान के अनुसार, सिसोदिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से सरकार के राजस्व को बहुत नुकसान हुआ है, राजस्व वृद्धि के लिए हर संभव उपाय करने की आवश्यकता है, ताकि सरकार दिल्ली वासियों के कल्याण के लिए सभी जरुरी काम और कार्यक्रमों को जारी रख सके.’’

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने चांदी के फावड़े से राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी, कहा- ‘राम सबके हैं, सब में हैं’| पढ़ें बड़ी बातें राम मंदिर: भूमि पूजन के बाद महाकाल ने धारण किया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget