एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: फिर न हों भगदड़ जैसे हालात! रेलवे ने लागू कर दिया नया सिक्योरिटी प्लान, वॉर रूम में खुद रेलमंत्री

Indian Railway: महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है. सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए रेलवे प्रशासन ने भीड़ कंट्रोल करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं.

Indian Railway Security: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. नई दिल्ली, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आरपीएफ और रेलवे पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है. अब बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

महाकुंभ के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी है. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे ने अलग से अनारक्षित गाड़ियां चलाईं. शनिवार (22 फरवरी) शाम को प्रयागराज के लिए पांच अलग से ट्रेनें चलाई गई ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.

स्टेशन पर नई व्यवस्थाएं लागू

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं. गेट नंबर 11 से अनारक्षित टिकट धारकों को एंट्री दी जा रही है, जिससे भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिल रही है. इसके अलावा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास एक अस्थायी विश्राम स्थल बनाया गया है, जहां यात्रियों के लिए टिकट काउंटर और इंक्वायरी सेंटर बनाए गए हैं.

महाकुंभ की भीड़ पर रेलवे की कड़ी नजर

महाकुंभ के अंतिम सप्ताह में संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद वॉर रूम से निगरानी कर रहे हैं, जबकि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. रेलवे प्रशासन हर घंटे अनारक्षित टिकटों की बिक्री का आकलन कर रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर अलग से और भी ट्रेनें चलाई जा सकें.

अनारक्षित टिकट की बढ़ी बिक्री

शनिवार (22 फरवरी) को हजारों यात्रियों ने प्रयागराज के लिए अनारक्षित टिकट खरीदी जिससे यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गई. इसे देखते हुए रेलवे ने हर एक घंटे में अलग से ट्रेन चलाई. रेलवे प्रशासन की इन योजनाबद्ध व्यवस्थाओं से भीड़ को कंट्रोल किया गया और यात्रियों की यात्रा सुगम बनाई गई.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget