एक्सप्लोरर

दिल्लीः पतंग पकड़ने की कोशिश में हादसे का शिकार हुआ लड़का, सब-इंस्पेक्टर की सूझ-बूझ से बची जान

जानकारी के मुताबिक, पतंग पकड़ने की कोशिश में उसके साथ ये हादसा हुआ. चश्मदीद बताते हैं कि अगर सब इंस्पेक्टर अभिषेक मिश्र तुरंत कार्रवाई नहीं करते तो बच्चे की जान भी जा सकती थी.

नई दिल्लीः शनिवार को दिल्ली के ईस्ट कैलाश में एक जानलेवा हादसा दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मिश्र की सूझबूझ से टल गया. ईस्ट कैलाश में एक 12 साल के बच्चे का हाथ गेट के उपर लगे नुकीले आयरन रॉड में फंस गया. नुकीला रॉड बच्चे के हाथ के आर-पार हो गया. बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर लोग जुट गए, मगर किसी को भी उसको निकालने की तरकीब नहीं समझ आ रही थी.

SI अभिषेक ने दिखाई सूझ-बूझ लोगों ने तुरंत अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन फोन लगाया. एसआई अभिषेक मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत बच्चे को नीचे से सहारा दिया. पास के कंस्ट्रक्शन साइट से आयरन कटर मंगवा कर रॉड कटवाई.

इस दौरान लोहे से बच्चे को नुकसान न पहुंचे इसका भी ख्याल रखा. मौके पर मौजूद कैट एंबुलेंस से बच्चे को एम्स पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने सर्जरी कर रॉड का हिस्सा निकाल दिया.

पतंग पकड़ने की कोशिश में हुआ हादसा बच्चे की हालत अभी ठीक है. बच्चे का नाम इसराफुल है. जानकारी के मुताबिक, पतंग पकड़ने की कोशिश में उसके साथ ये हादसा हुआ. चश्मदीद बताते हैं कि अगर सब इंस्पेक्टर अभिषेक मिश्र तुरंत कार्रवाई नहीं करते तो बच्चे की जान भी जा सकती थी. उन्होंने आनन-फानन में बच्चे की जान बचाई.

बच्चे के पिता ने इस मदद के लिए दिल्ली पुलिस को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने जिस तरह से एक मजदूर के बच्चे की जान बचाई उसके लिए उनका धन्यवाद रहेगा.

ये भी पढ़ें

अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि आज, अटल समाधि कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget