एक्सप्लोरर

रिपब्लिक डे से पहले गिरफ्तार हुआ आतंकी, अल कायदा के वॉन्टेड को लाया जा रहा रांची से दिल्ली

Delhi Police: गिरफ्तार संदिग्ध भिवाड़ी से अल कायदा के आतंकियों के साथ ट्रेनिंग लेने आया था. इसे रांची कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली की स्पेशल सेल लेकर आएगी.

Al Qaeda Terrorist Arrested: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे अल कायदा AQIS के एक संदिग्ध को रांची से गिरफ्तार किया गया था. AQIS से झारखंड और राजस्थान से स्पेशल सेल टीम ने 11 आतंकियों को पहले गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार संदिग्ध भिवाड़ी से अल कायदा के आतंकियों के साथ ट्रेनिंग लेने आया था. इसे रांची कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली की स्पेशल सेल लेकर आएगी. 

इससे पहले 17 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

AQIS अल-कायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन है. अल-कायदा नेता नेता अयमान अल-जवाहिरी ने 3 सितंबर 2014 को आधिकारिक तौर पर AQIS के अस्तित्व की घोषणा की थी. इसे पश्चिमी विरोधी विचारधारा का माना जाता है. इससे पहले अगस्त 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने  झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर 17 ठिकानों पर दबिश डालकर आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल (एक्यूआईएस) के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

हथियार चलाने की दी गई थी ट्रेनिंग

गिरफ्तार संदिग्ध का नाम डॉ इश्तियाक,  एनामुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, हसन अंसारी, अर्शद खान, उमर फारुक, मोहम्मद रिजवान, मोतिउर रहमान, रहमतुल्लाह और फैजान अहमद था. डॉक्टर इश्तियाक के लीडरशिप में संचालित यह आतंकी मॉड्यूल देश मे कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था. मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी गई थी. दिल्ली पुलिस ने इस अभियान के दौरान आतंकी  मॉड्यूल के पास से हथियार, गोला-बारूद, आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया था. 

देश के कई राज्यों में हुई है छापेमारी

नवंबर 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ देशभर में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसके तहत जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा और असम सहित नौ जगहों पर छापेमारी की गई थी. इस कार्रवाई में कई डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग दस्तावेज और सबूतों का खुलासा हुआ है, जिससे टेरर फंडिंग का मामला सामने आया.

ये भी पढ़ें : Amrit Bharat Train: यूपी-बिहार वालों को रेलवे ने दी गुडन्यूज, वंदे भारत नहीं, अब आ रही है हाईटेक 'अमृत भारत', जानें खासियत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget