एक्सप्लोरर

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुए डबल मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाया, दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली में हुए डबल मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. वहीं, मृतकों के परिवार ने मामले पर कई सवाल उठाते हुए पुलिस पर भी निशाना साधा.

नई दिल्ली: बुराड़ी इलाके में बुधवार शाम हुए डबल मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार उर्फ स्वामी और अरमान अली नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि इन दोनों बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है. जिनमें अनिल कुमार स्वामी शालीमार बाग थाना इलाके का घोषित अपराधी है. गौरतलब है कि बुधवार शाम बुराड़ी इलाके में अनुज और आनंद नाम के युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

मृतक के परिवार ने इलाके में ड्रग्स बेचने वालों पर हत्या करने का लगाया था आरोप

बुधवार शाम बुराड़ी इलाके में 4 बदमाशों ने अनुज और ललित नाम के युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे. पुलिस के मुताबिक मृतक अनुज का अरमान अली से काफी पुराना झगड़ा चल रहा था. दो दिन पहले भी इन दोनों गैंग में आपस में जमकर मारपीट हुई थी. हालांकि मृतक अनुज और ललित के परिवार का कहना है कि आरोपी अरमान इलाके में गांजा बेचता था और अनुज ने इसका विरोध किया था इसी के चलते उन दोनों में झगड़ा हुआ था.

पुलिस को दो फरार आरोपियों की तलाश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को अनिल और अरमान अली के साथ दो और बदमाशों ने अंजाम दिया था. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. लेकिन पीड़ित परिवार के आरोपों ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. मृतकों के परिवार का कहना है कि कैसे पुलिस के रहते इलाके में खुलेआम गांजा बेचा जा रहा था? पुलिस ने क्यों समय रहते कार्रवाई नहीं की? क्यों ड्रग्स के इस  काले धंधे को पनपने दिया? अब इसी के चलते दो मासूम युवकों की हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें.

किसानों के आंदोलन का असामाजिक तत्व उठा रहे फायदा, जनरैल सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं कई पोस्ट

‘आप’ का आरोप- मनीष सिसोदिया के घर में घुसे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया 6 को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget