एक्सप्लोरर

दिल्ली: तीन महीने में 76 लापता बच्चों को तलाशा, महिला पुलिसकर्मी को प्रमोशन देकर बनाया एएसआई

सीमा ने पिछले तीन महीनों में लापता बच्चों की तलाश के लिए एक अभियान-सा चला दिया और 76 लापता बच्चों को तलाश किया. वहीं सीमा को 76 लापता बच्चों को खोजने का इनाम भी दिया गया और उन्हें एएसआई बना दिया गया है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बच्चों के लापता होने की खबरें सामने आती रहती हैं. आए दिन दिल्ली में बच्चों की गुमशुदगी के मामले दर्ज होते रहते हैं. वहीं अब दिल्ली में एक जाबांज महिला पुलिसकर्मी का मामला सामने आया है, जिसने तीन महीने में ही 70 से ज्यादा लापता बच्चों को तलाश किया है.

इस महिला पुलिसकर्मी का नाम सीमा ढाका है और यह दिल्ली पुलिस में आउटर नॉर्थ जिले के समयपुर बादली थाने में तैनात हैं. सीमा ने पिछले तीन महीनों में लापता बच्चों की तलाश के लिए एक अभियान-सा चला दिया और 76 लापता बच्चों को तलाश किया. वहीं सीमा को 76 लापता बच्चों को खोजने का इनाम भी दिया गया और उन्हें समय से पहले ही एएसआई बना दिया गया है. जानकारी के मुताबिक साल 2006 में सीमा ढाका सिपाही के पद पर भर्ती हुई थीं. इसके बाद साल 2014 में विभागीय परीक्षा देकर हवलदार बन गईं. हालांकि अब सीमा को प्रमोशन दिया गया है.

सीमा ने तीन महीने में 76 गुमशुदा बच्चों को खोज निकाला. जिसके कारण उन्हें पदोन्नति देते हुए दिल्ली पुलिस के आयुक्त के आदेशानुसार एएसआई बना दिया गया है. दरअसल, सीमा उत्तरप्रदेश की शामली की रहने वाली हैं. सीमा के पति भी दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं. उनके पति नॉर्थ रोहिणी थाने में तैनात हैं. वहीं सीमा का एक 8 साल का बेटा भी है. बता दें कि सीमा को इस साल अगस्त के महीने में लापता बच्चों को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

वहीं लापता बच्चों की तलाश के दौरान सीमा ने कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से लेकर नशे की लत में आ चुके बच्चों के बीच भी अपना तलाशी अभियान जारी रखा. साथ ही सीमा ने ऐसी नाबालिग बच्चियों को भी खोज निकाला जो प्यार के झांसे में आकर अपने घर से भाग चुकी थीं.

लापता बच्चों की तलाश में तेजी

वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव के पद ग्रहण करने के बाद लापता बच्चों की खोज में तेजी देखने को मिली है. आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली में अब तक 57261 बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है. जिनमें से दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन महीनों में 1440 बच्चों को तलाश किया है. जिन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget