एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज बाप-बेटे, एक ही प्रॉपर्टी का सौदा कई लोगों से किया, हड़पे करोड़ों रुपये

दिल्ली पुलिस ने शातिर ठग बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि ये जालसाजी कर एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों को बेच चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, फर्जी कागज बनवाकर करोड़ों रुपये ऐंठे.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखेबाजी में माहिर बाप बेटे को गिरफ्तार किया है. जालसाज बाप-बेटे ने राजधानी दिल्ली के पॉश गोल्फ लिंक इलाके में स्थित करोड़ों रुपए की एक प्रॉपर्टी का सौदा एक नहीं बल्कि अलग-अलग लोगों से किया. किसी से बयाने की रकम हड़पी, तो किसी से एक कमरा बेचने के बाद रकम वसूली, तो किसी से करोड़ों रुपए की पूरी पेमेंट ही हड़प डाली. दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन दोनों ने हाल फिलहाल में इसी प्रॉपर्टी के नाम पर 66 करोड़ की ठगी की है. आरोपियों के नाम कृष्ण कुमार जालान(75) और ध्रुव जालान(45) है.

क्या है मामला आर्थिक अपराध शाखा के ज्वाइंट कमिशनर पुलिस ओपी मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता का नाम राजा प्रेम सिंह है, जिन्होंने शिकायत करते हुए यह जानकारी दी कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के माध्यम से गोल्फ लिंक में एक प्रॉपर्टी देखी थी. यह प्रॉपर्टी उन्हें पसंद आई, जिसके बाद इन्हें प्रॉपर्टी के फोटो स्टेट कागज दिखाए गए. जिन पर उस प्रॉपर्टी का मालिक कृष्ण कुमार जालान दर्शाया गया था. उस प्रॉपर्टी को लेकर आगे बातचीत बढ़ाई गई, जिसके बाद कृष्ण कुमार जालान और उनके बेटे ध्रुव जालान डील के लिए सामने आए. सौदा 66 करोड़ रुपये में तय हुआ. जिसमें यह बात भी तय हुई थी कि इस प्रॉपर्टी पर जो भी लोन होगा वह सब क्लियर करके ही प्रॉपर्टी हैंड ओवर की जाएगी. राजा प्रेम सिंह ने बयाने के तौर पर दिए 6 करोड़ 66 लाख रुपए दिए. एग्रीमेंट तैयार हो गया और इसके मुताबिक ही प्रॉपर्टी की पूरी पेमेंट भी कर दी गई. राजा प्रेम सिंह कुछ समय बाद उस पर नया निर्माण करवाना शुरू किया तो पाया कि उस प्रॉपर्टी में कृष्ण कुमार जालान और उनका बेटा ग्रुप जालान अवैध तरीके से अंदर दाखिल हो गए हैं और कब्जा जमा लिया है. इतना ही नहीं प्रेम सिंह का जो सामान था वह भी इन लोगों ने हड़प लिया है.

पुलिस जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो गहन तहकीकात के बाद यह सामने आया कि कृष्ण कुमार जालान और ध्रुव जालान ने इसी प्रॉपर्टी के एक कमरे को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, जिस पर उसका कब्जा है. इसके अलावा इस प्रॉपर्टी का सौदा इन लोगों ने एक अन्य पार्टी से भी किया था, जिससे इन्होंने बयाने के तौर पर चार करोड़ की रकम वसूल भी की थी. कुल मिलाकर यह बात सामने आई कि पिता और पुत्र फर्जीवाड़े के धंधे में लिप्त हैं और इस प्रॉपर्टी का सौदा कई बार कई लोगों से कर चुके हैं. दोनों आरोपी व्यवसायी हैं और मैसर्स फिल्मिस्तान एक्सहिबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के डायरेक्टर हैं.

ये भी पढ़ें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिंदा दिल को दिया कॉरिडोर, सिर्फ 12 मिनट में एयरपोर्ट से पहुंचे एम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget