एक्सप्लोरर

दिल्लीः लाल किले पर हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीरें जारी, पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की

गणतंत्र दिवस के मौके पर लाला किला पर उपद्रव में शामिल लोगों को पहचानने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने दो सौ लोगों की तस्वीर जारी की है जो कि इस हिंसा में शामिल थे. वीडियो फूटेज देखकर पुलिस आरोपियों की तस्वीर जारी कर रही है.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी. पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीडियो को स्कैन करके लोगों की तस्वीरें ली हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमने तस्वीरें जारी कर दी हैं और पहचान (लोगों की) की प्रक्रिया शुरू हो गई है.'' केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की थी और उस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किले पर उपद्रव करने वाले मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.च जानकारी के मुताबिक मनिंदर सिंह उर्फ मोनी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मोनी की उम्र तीस साल के करीब है. लाल किले पर प्रदर्शन के एक वायरल वीडियो में मनिंदर सिंह को तलवार लहराते हुए दिख रहा है.

गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान वैरिकेटिंग्स को तोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हो गये थे. इस दौरान आईटीओ सहित अन्य जगहों पर उनकी पुलिस कर्मियों से झडपें हुई थीं. कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किला पहुंच गये थे और ऐतिहासिक स्मारक में प्रवेश कर उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था.

इस हिंसा के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे, जबकि एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी. लाल किला हिंसा के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने दो कांस्टेबलों से 20 कारतूस वाली दो मैग्जीन छीन ली है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था.

कृषि कानून पर आंदोलन के बाद गन्ना भुगतान न होने पर किसान खोल सकते हैं मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

Exclusive: बाबा रामदेव बोले- राकेश टिकैत से हैं अच्छे संबंध, गतिरोध खत्म करने को लेकर दिया ये प्रस्ताव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget