एक्सप्लोरर

दिल्ली में 3 दिन की छूट के बाद आज फिर ऑड-ईवन लागू, आज चल रही हैं ऑड नंबर की गाड़ियां

इस योजना का 15 नवंबर को आखिरी दिन होगा. अभी सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों पर ये योजना लागू है. दो पहिया और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को इस योजना में छूट दी गई है लेकिन इस बार सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के लिये ये छूट नहीं है.

नई दिल्ली: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से शुरु की गई ऑड-ईवन योजना आज तीन दिनों की छूट के बाद फिर से लागू हो गई है. आज इस योजना का 10वां दिन है. अब इस योजना के सिर्फ दो दिन बचे हैं. दिल्ली की सड़कों पर आज ऑड नंबर की गाड़ियां दौड़ रही हैं. 11 और 12 नवंबर को दिल्ली सरकार ने गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के मौके पर इस योजना से छूट दी थी.

दिल्ली-NCR में फिर जहरीली हुई हवा

एनसीआर में एक बार फिर हवा जहरीली हो गई है, कल के मुकाबले आज प्रदूषण कम है लेकिन बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक्यूआई 458 पहुंच गया. नोएडा में 472 और फरीदाबाद में यह बढ़कर 441 पर पहुच गया. राजधानी दिल्ली में कल रात लोधी रोड इलाके में PM 2.5 500 जबकि PM 10 497 दर्ज की गई जो कि हमारे और आपके लिए बेहद खतरनाक है.

15 नवंबर तक ही लागू होगी योजना

बता दें कि इस योजना का 15 नवंबर को आखिरी दिन होगा. अभी सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों पर ये योजना लागू है. इसके तहत जिन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी अंक ऑड (1,3,5,7,9) है उन्हें चार, छह, आठ, 12 और 14 नवंबर को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी. इसी तरह जिन वाहनों की पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक सम (0,2,4,6,8) होगा उन्हें पांच, सात, नौ, 11,13 और 15 नवंबर को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी.

दो पहिया और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को इस योजना में छूट दी गई है लेकिन इस बार सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के लिये ये छूट नहीं है. जिन गाड़ियों में सिर्फ महिलाएं और उनके साथ 12 साल तक की उम्र के बच्चे होंगे, उन्हें भी छूट होगी. दिव्यांगजन के वाहनों को भी ऑड-ईवन में छूट है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, आपातकालीन, प्रवर्तन सेवाओं के वाहनों समेत 29 श्रेणियों के वाहनों को इससे छूट दी गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों को हालांकि इससे छूट नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें-

‘सामना’ में शिवसेना ने लिखा- ‘BJP को 15 दिन, हमें 24 घंटे मिले, ये व्यवस्था का दुरुपयोग और मनमानी’

महाराष्ट्र; शिवसेना की अर्जी पर SC में सुनवाई संभव, कांग्रेस-NCP में अभी तक नहीं बनी बात

कर्नाटक में अयोग्य ठहराए गए 17 विधायक उपचुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

ब्राजील में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, पुतिन-जिनपिंग से भी होगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget