एक्सप्लोरर

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर अभी सील ही रहेगा, नई गाइडलाइंस जारी की गईं

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर अभी सील ही रहेगा और इसके लिए नोएडा के डीएम ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.

नई दिल्लीः नोएडा के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं और दिल्ली-नोएडा बॉर्डर अभी सील ही रहेगा. दिल्ली से नोएडा आने के लिए उन्हीं लोगों को मंजूरी मिल पाएगी जो पास दिखा पाएंगे. इसके अलावा नई गाइडलाइंस में ये कहा गया है कि नोएडा में सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक पार्क खुलेंगे.

प्रशासन ने जो गाइडलाइंस जारी की हैं उसमें साफ कहा गया है कि कि नोएडा दिल्ली-बॉर्डर पर लोगों को बिना पास के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी. यानी बगैर पास के अगर आप दिल्ली से नोएडा जाना चाहते हैं तो ये संभव नहीं हो पाएगा. नोएडा के डीएम ने ये गाइडलाइंस जारी की हैं जिसमें अभी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को बंद रखने की ही बात कही गई है.

इसके अलावा खबर आई है कि दिल्ली से नोएडा आ रही सैकड़ों बसें दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पहुंची हैं और सभी को पुलिस ने डीएनडी पर रोक लिया है. पुलिस उन बसों को सीज करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि कांग्रेस ने ये बसें मंगाई थीं.

बता दें कि आज सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी संख्या में गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से नोएडा जाना चाहते थे. ज्यादातर लोगों के पास इस बात की सूचना नहीं थी कि बॉर्डर खोला गया है या नहीं.

दरअसल दिल्ली से भारी संख्या में लोग नौकरी और अन्य जरूरी कामों के सिलसिले में नोएडा आते हैं और दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हमेशा ही भारी ट्रैफिक देखा जाता है. अब जो नई गाइडलाइंस जारी की गईं है उनमें फिलहाल ये नहीं बताया गया है कि कब इस बॉर्डर को सामान्य आवाजाही के लिए खोला जाएगा.

देश में 31 मई तक लॉकडाउन जारी है और लॉकडाउन के चौथे चरण में यूं तो कई तरह के ट्रांसपोर्ट को इजाजत दी गई है लेकिन दो राज्यों के बीच ट्रांसपोर्ट की क्या स्थिति रहेगी इसका फैसला राज्यों के ऊपर छोड़ा गया है.

आज सुबह से ही दिल्ली-नोएडा के बीच बॉर्डर एरिया यानी कालिंदी कुंज पर भारी संख्या में गाड़ियां अटकी हुई थीं. बिना पास के लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था और इस कारण से काफी लोग परेशान भी हो रहे थे. हालांकि जिन लोगों ने ई-पास या सामान्य पास का इंतजाम कर रखा था उन्हें बॉर्डर क्रॉस करने की इजाजत दी जा रही थी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास पालम विहार में हंगामा, सीमा पार करने से रोकने पर लोगों ने किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget