एक्सप्लोरर

दिल्लीः एम्स के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर लड़की की पीठ से निकाली सूई

डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान बच्ची को कोई परेशानी नहीं हुई और कुछ घंटों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई. डॉक्टर ने बताया कि वह अब आराम से अपना काम कर रही है.

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों ने 10 साल की बच्ची की पीठ से दो इंच लंबी सूई निकाली गई है. लड़की ने अपने घरवालों को बताई थी कि उसकी पीठ में कुछ चुभ गया है क्योंकि उसे तेज दर्द महसूस हो रहा है. माता-पिता इसकी वजह समझ नहीं पा रहे थे. जब उसे एम्स में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने जांच किया. एम्स में बच्चों की सर्जन डॉ. शिल्पा शर्मा ने कहा कि लड़की को पास के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका एक्स-रे किया गया.

एक्स-रे में बच्ची की पीठ में सूई धंसी हुई नजर आई. डॉक्टर ने कहा कि वहां सूई को निकालने के लिये सर्जरी की गई लेकिन दुर्भाग्य से ऑपरेशन के दौरान सूई नहीं ढूंढी जा सकी. दर्द और बढ़ने पर लड़की को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया.

डॉ. शिल्पा शर्मा ने बताया, “एक्सरे के दौरान पीठ की मांसपेशी में सूई नजर आई. हमने इंतजार करने का फैसला किया जिससे यह आसपास के ऊतकों के साथ जम जाए और सर्जरी के दौरान ज्यादा इधर-उधर न हो.”

उन्होंने कहा, “हमने दो हफ्तों तक इंतजार किया और इस दौरान बच्ची को लगातार निगरानी में रखा गया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सूई वहीं बनी हुई है और शरीर के किसी दूसरे अहम हिस्से या नस में न चली जाए. यह रीढ़ की नली के बेहद करीब थी लेकिन संयोग से कोई नुकसान नहीं हुआ. बच्ची को रेडिएशन के खतरे से बचाने के लिये बार-बार एक्सरे के बजाए उसका अल्ट्रासाउंड किया गया.”

डॉक्टर ने कहा कि 30 अगस्त को लड़की का ऑपरेशन किया गया. सूई उसके शरीर में एक इंच से ज्यादा गहरी धंसी हुई थी. ऑपरेशन से जुड़े न्यूरोएनेस्थेटिस्ट डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सूई को बेहद धीरे-धीरे निकाल लिया गया.

इस दौरान बच्ची को कोई परेशानी नहीं हुई और कुछ घंटों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई. डॉक्टर ने बताया कि वह अब आराम से अपना काम कर रही है.

दरअसल, लड़की की मां ने घर के बिस्तर पर यह सूई छोड़ दी थी, जो लड़की के शरीर में घुस गई थी.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, इमरान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव ने भारत में ली शरण

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने बताया कि विधानसभा चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget