एक्सप्लोरर

Mukherjee Nagar Fire: जब मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर में लगी आग तो कैसा था मंजर? क्लास में मौजूद रहे छात्र ने बताया

Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित कोचिंग संस्थान में गुरुवार को आग लग गई थी. इसके बाद यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी खिड़की के शीशे तोड़कर रस्सियों की मदद से इमारत से बाहर निकले थे.

Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के एक दिन बाद भी इस हादसे के भयावह दृश्य पीड़ितों की आंखों के सामने आ रहे हैं और वे सो नहीं सके हैं. बिहार से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी करने आए बृजेश कुमार (22) भी इस हादसे से उबर नहीं पाए हैं और ठीक से नहीं सो पा रहे हैं.  

बृजेश ने कहा, ‘‘मैं फरवरी में बिहार से यहां आया था. इस घटना के वक्त मैं क्लास में था. मुझे साइनस की परेशानी है और मैं धुएं के कारण ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था. मैं अपना चेहरा ढककर एक कुर्सी पर बैठ गया. बाद में मुझे आग से बचने के लिए छत पर जाने का विचार आया. इस तरह मैं इमारत से बाहर आया. ’’

बृजेश, लगभग 300-350 छात्रों में से एक है, जो पांच मंजिला इमारत में क्लास कर रहे थे, जिसमें गुरुवार (15 जून) को आग लग गई थी. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को इस घटना के बारे में पता चला और उन्होंने मुझे फोन किया. मैंने उन्हें बताया कि मैं ठीक हूं. मैं कांप रहा था और पूरी रात सो नहीं सका. 

छात्रों ने क्या कहा?
छात्रों ने इमारत के अंदर जाने देने की मांग को लेकर शुक्रवार (16 जून) सुबह छह बजे तक विरोध प्रदर्शन किया. मुखर्जी नगर में कोचिंग करने वाले जोगिंदर यादव (22) ने कहा कि छात्र यह सुनिश्चित करने के लिए इमारत के अंदर जाने की मांग कर रहे थे कि उनका जानने वाला कोई अब भी अंदर नहीं रहे. 

जोगिंदर यादव ने कहा, ‘‘यहां गुरुवार (15 जून) शाम एक महिला ने हमें बताया कि पीजी में उसका पड़ोसी घटना के बाद से लापता है. हमें यह भी पता चला कि इमारत के तीन कमरों में अभी भी ताला लगा हुआ है. ’’

एक अन्य कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले बिहार के छात्र वी एम झा ने आश्चर्य जताया कि अगर कोई हताहत नहीं हुआ तो पुलिस उन्हें इमारत के अंदर क्यों नहीं जाने दे रही है. उन्होंने कहा कि जब इमारत के अंदर कुछ भी नहीं था तो अधिकारियों ने यहां रात के समय 10 से 12 एम्बुलेंस क्यों खड़ी कीं? बंद कमरों को खोल देना चाहिए. इस सप्ताह बिहार से आई एक युवती इस घटना के बाद से लापता है. 

क्या आरोप लगाए?
पुलिस ने काफी देर बाद पांच लोगों को इमारत के अंदर जाने की अनुमति दी. हालांकि, झा और अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि वे सभी स्थानीय हैं और छात्र नहीं हैं. अपना नाम बताने से इनकार करने वाली मौके पर मौजूद एक महिला ने कहा कि वह उन पांच लोगों में से एक थी, जो इमारत के अंदर गए थे. 

महिला ने कहा, ‘‘ हम पांचों एक दूसरे को नहीं जानते थे. जब हम भूतल में दाखिल हुए तो हमने जले हुए बिजली के तार देखे और कुछ गंध भी आ रही थी. पहली मंजिल पर दो बंद कमरे थे. हम सभी मंजिलों पर गए और सामान बिखरा हुआ देखा। चौथी मंजिल पर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का ऑफिस है जो बंद था. ’’

मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग संस्थान शुक्रवार को बंद रहे. संस्थानों के सोशल मीडिया समूह पर प्रसारित एक संदेश में छात्रों को बताया गया कि अगली सूचना तक संस्थान बंद रहेंगे.  गौरतलब है कि मुखर्जी नगर सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के केंद्र के रूप में जाना जाता है. 

ये भी पढ़ें- Mukherjee Nagar Fire: मुखर्जी नगर में लगी आग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पुलिस-एमसीडी को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget