एक्सप्लोरर

Delhi Metro: स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल को लेकर दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों के आज बंद रहेंगे गेट, DMRC ने दी जानकारी

DMRC News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की ड्रेस रिहर्सल के चलते कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट आज 11 बजे तक के लिए बंद किए गए हैं.

Delhi Metro Stations Gates Closed: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते कुछ स्टेशनों के गेट बंद किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की ड्रेस रिहर्सल के कारण आज 11 बजे तक बजे जिन मेट्रो स्टेशनों पर गेट बंद किए गए हैं. उनमें आईटीओ (ITO Metro Station), लालकिला (Lal Qila), जामा मस्जिद (Jama Masjid) और दिल्ली गेट (Delhi Gate) शामिल हैं. बाकी सभी स्टेशन खुले हैं अन्य प्रवेश और निकास के द्वार इस्तेमाल किए जा सकते हैं. 

DMRC के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते आज 11 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1, 2 और 3 को बंद किया गया है. लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार को बंद किया गया है. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन और चार को बंद रखा गया है. वहीं, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 4 और पांच बंद किए गए हैं. 

वाहन पार्किंग को लेकर यह है जानकारी

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. डीएमआरसी ने हालांकि कहा है कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. डीएमआरसी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, ''स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उठाए गए सुरक्षा कदमों के मद्देनजर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर रविवार 14 अगस्त, 2022 को सुबह छह बजे से 15 अगस्त, 2022 को दोपहर दो बजे तक वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.''

दिल्ली पुलिस का यातायात संबंधी परामर्श

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को यातायात संबंधी परामर्श जारी किए थे. पुलिस के परामर्श के मुताबिक, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाला लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड समेत कुल आठ सड़कें आम लोगों के वाहनों के लिए बंद रहेंगी. 

नोएडा, लोनी, सिंघू, गाजीपुर, बदरपुर, साफिया, महाराजपुर, आया नगर, औचंदी, सूर्य नगर, रजोकरी, अप्सरा, कालिंदी कुंज, झाड़ौदा, भोपुरा, लाल कुआं पुल प्रह्लादपुर और टिकरी बॉर्डर कॉमर्शियल और अन्य वाहनों के लिए शुक्रवार को रात 10 बजे से शनिवार सुबह 11 बजे तक बंद रहेंगे. इसी प्रकार ये रास्ते रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे. कौड़िया पुल, लाल किला या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसें आईएसबीटी पुल (युधिष्ठिर सेतु) के माध्यम से संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें

Corona cases Today: बढ़ रही करोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 15,815 नए मामले, 4.36% हुआ पॉजिटिविटी रेट

Flood: देश में बारिश बाढ़ से आफत, धार में बांध का रिसाव होने से खाली कराए गए कई गांव, दिल्ली में यमुना भी उफान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget