एक्सप्लोरर

30 जून से हड़ताल पर जा सकते हैं दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी, सेवा हो सकती है प्रभावित

डीएमआरसी स्टाफ परिषद ने सभी सदस्यों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था, लेकिन सभी ने इसमें हिस्सा नहीं लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के गैर कार्यकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगें नहीं माने जाने पर 30 जून से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. इससे शहर में मेट्रो सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है. मेट्रो में तकरीबन 12,000 कर्मचारी हैं जिनमें 9,000 गैर कार्यकारी स्टाफ है.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कुछ गैर कार्यकारी स्टाफ 19 जून से यमुना बैंक और शाहदरा स्टेशन समेत कुछ स्टेशनों पर अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. डीएमआरसी स्टाफ परिषद ने सभी सदस्यों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था, लेकिन सभी ने इसमें हिस्सा नहीं लिया.

गैर कार्यकारी कर्मचारियों में ट्रेन संचालक, स्टेशन नियंत्रक, संचालन और रखरखाव स्टाफ और तकनीशियनों के साथ ही संचालन से जुड़े अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं. परिषद के कुछ सदस्य वेतनमान में संशोधन, डीएमआरसी स्टाफ परिषद को कर्मचारी यूनियन में बदलने, किसी कर्मचारी को निष्कासित करने के लिए उचित दिशा - निर्देश समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

परिषद ने कहा कि मांगों को दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया गया है. परिषद के सचिव रवि भारद्वाज ने कहा, ‘‘ हमारी पहली मांग डीएमआरसी स्टाफ परिषद को डीएमआरसी कर्मचारी यूनियन में बदलने की है, क्योंकि परिषद संवैधानिक निकाय नहीं है. ’

उन्होंने कहा कि हमारी अन्य मांगों में तीसरे वेतन संशोधन मान के मुताबिक औद्योगिक महंगाई भत्ता (आईडीए) को लागू करना है. इसके अलावा भी अन्य मांगे हैं. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संपर्क करने पर कहा, ‘‘अगर किसी सहमति पर नहीं पहुंचा जाता है तो सेवाओं के ठप पड़ने का अंदेशा है, लेकिन समाधान पर पहुंचने को लेकर आशान्वित हैं.’’

भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया, सांकेतिक भूख हड़ताल की जिसमें हमारे सदस्यों ने ड्यूटी पर रहने के दौरान कुछ खाया नहीं और प्लेटफॉर्म पर बैठकर प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर 29 जून तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम पूरी तरह से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे और उसी हालत में काम करेंगे और चालक उसी स्थिति में ट्रेन चलाएंगे. अगर हमारे सदस्यों या यात्रियों को कुछ होता है तो इसके लिए डीएमआरसी जिम्मेदार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget