एक्सप्लोरर

Delhi MCD Result 2022: 'जो अपना वोट तक नहीं डाल पाये, वो भी ज्ञानी...', दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पर AAP विधायक का तंज

MCD Result 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार कई जगहों पर वोटर लिस्ट में दिक्कतों की खबरें आई थीं. कई वार्ड में लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, जिसके चलते वे लोग वोट नहीं डाल सके थे.

AAP MLA Saurabh Bhardwaj on Anil Chaudhary: दिल्ली एमसीडी चुनाव का आज (7 दिसबर) रिजल्ट आना है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. दिल्ली चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कुल 42 केंद्र बनाए हैं. रिजल्ट से पहले आये एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलती नजर आ रही है. वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. एग्जिट पोल पर अनिल चौधरी के रिएक्शन पर अब आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा है. 

आप विधायक ने अनिल चौधरी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'जो अपना वोट तक नहीं डाल पाये, वो भी ज्ञानी बनने की कोशिश में लगे हैं.' बता दें कि दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, इसलिए वो अपना वोट नहीं डाल सके थे. 

चौधरी का वोटर लिस्ट में नहीं था नाम

दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार कई जगहों पर वोटर लिस्ट में दिक्कतों की खबरें आई थीं. कई वार्ड में लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, जिसको चलते वे लोग वोट नहीं डाल सके थे. इन लोगों में अनिल चौधरी का नाम भी आता है. अनिल चौधरी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए गए थे, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था. लिहाजा अनिल चौधरी वोट नहीं डाल सके थे, जबकि उनकी पत्नी ने अपना वोट डाला था. 

AAP पर मनोज तिवारी के आरोप

वोटर लिस्ट में आई खामियों को लेकर राजनीति भी खूब देखने को मिली थी. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया था कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया. उन्होंने कहा था कि, 'यह साजिश है. साजिश रचने वालों की जगह जेल में है. आप पार्टी जहां जहां बीजेपी के वोट हैं वहां वहां नाम कटवा रही है.'

एग्जिट पोल पर तिवारी को भरोसा नहीं

एग्जिट पोल पर तिवारी को भी भरोसा नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी पार्टी एग्जिट पोल के नतीजों से कई गुना ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा, 'चुनाव के अंतिम परिणाम बिलकुल अलग होने वाले हैं. पहले यह कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी  चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. मुझे यकीन है कि एग्जिट पोल में जो दावा किया जा रहा है, बीजेपी उससे बेहतर करेगी.'

ये भी पढ़ें-Delhi MCD Results 2022 Live: बीजेपी की होगी वापसी या चलेगी AAP की 'झाड़ू', दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज, यहां जानें रिजल्ट का हर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget