एक्सप्लोरर

दिल्ली MCD चुनाव में बीजेपी, आप और कांग्रेस के लिए जीत क्यों है प्रतिष्ठा की लड़ाई, 5 प्वाइंट्स

Exit Poll के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आंधी नजर आएगी. हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है.

Delhi MCD Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे (Delhi MCD Election Results) आज आ रहे हैं. आज यह साफ हो जाएगा की दिल्ली का अगला बॉस कौन होगा. दिल्ली में तो 'आप' (AAP) की सरकार है, लेकिन नगर निगम (MCD) में बीते 15 सालों से बीजेपी (BJP) का कब्जा रहा है. हालांकि, इस बार हवा कुछ अलग ही दिशा में बह रही है. 

एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आंधी नजर आएगी. हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है. ऐसे में यह समझना बेहद अहम हो जाता है कि आखिर आप, बीजेपी और कांग्रेस के लिए एमसीडी नाक की लड़ाई क्यों है?

  • दिल्ली में सरकार चला रहे अरविंद केजरीवाल के लिए यह नतीजे काफी अहम होंगे. आम आदमी पार्टी ने विधानसभा पर तो कब्जा कर ही रखा है, लेकिन आज साफ हो जाएगा कि क्या वो एमसीडी पर भी राज करेगी. 
  • 'आप' के लिए एमसीडी के नतीजे इसलिए भी अहम होंगे, क्योंकि अगर वो जीते तो 'डबल इंजन' की सरकार उनके हाथ में होगी. इसी के साथ इन एमसीडी के नतीजों से 'केजरीवाल मॉडल' की परीक्षा भी हो जाएगी. यह साफ हो जाएगा कि क्या दिल्ली की जनता केजरीवाल के काम से खुश है? 
  • अगर आज एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया तो 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के हौसले बुलंद हो जाएंगे. 
  • बीजेपी के लिए सत्ता को बचाकर रखना काफी अहम होगा. भारतीय जनता पार्टी 15 साल से एमसीडी पर शासन कर रही है. तीनों एमसीडी के एक होने के बाद यह पहला चुनाव है और इसलिए भी बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती है. लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद अब बीजेपी को दिल्ली के लोगों का भरोसा भी जीतना है. 
  • यह बात तो जगजाहिर है कि इस बार के एमसीडी चुनाव त्रिकोणीय नहीं रहे. आप और बीजेपी में तो मुकाबला नजर आ रहा है, लेकिन कांग्रेस (Congress) कहीं भी नजर नहीं आई है. एग्जिट पोल से भी कांग्रेस को कुछ राहत नहीं मिली. हालांकि, कांग्रेस के लिए नतीजे इसलिए अहम हो जाते हैं, क्योंकि वे एमसीडी की सत्ता से 15 सालों से बाहर हैं. कांग्रेस के सामने अपनी खोई हुई साख को वापस लाने की चुनौती भी है. कांग्रेस इस बार के चुनाव भी शीला दीक्षित के नाम और काम पर लड़ी है. वहीं मल्लिकार्जुन  खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव रिजल्ट होगा.

ये भी पढ़ें- सभी 250 वार्ड के चुनाव नतीजों को लाइव देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget