एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव को लेकर फिर आपस में भिड़े AAP और BJP के पार्षद, पुलिस ने किया बीच-बचाव

MCD Mayor Election: सदन में शपथ ग्रहण के बाद मेयर के लिए मतदान शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर के चुनाव के लिए मंगलवार (24 जनवरी) को फिर बैठक हुई. आम आदमी पार्टी (AAP) के विरोध के बावजूद निर्वाचित प्रतिनिधियों से पहले एलजी (LG) की ओर से मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद मेयर के लिए मतदान शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और मेयर चुनाव एक बार फिर स्थगित कर दिया गया.

सदन के बाहर बीजेपी और आप पार्षदों ने आपस में धक्का-मुक्की भी की और पुलिस को बीच-बचाव करवाना पड़ा. इस दौरान आप पार्षद चुनाव कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर चुनाव नहीं होने देना चाहती है.

पहले भी नहीं हो पाया था मेयर का चुनाव

इससे पहले नगर निगम चुनाव के बाद निर्वाचित 250 सदस्यों की छह जनवरी को हुई पहली बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाना था, लेकिन आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच टकराव होने और उनके हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी. जिस कारण मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो सका था. 

पिछली बैठक में हुई थी हाथापाई

पिछली बार छह जनवरी को हुई बैठक में हंगामे से बचने के लिए इस बार नगर निगम सदन, सिविक सेंटर परिसर में और यहां तक कि सदन में आसन के समीप भी भारी सुरक्षा बल तैनात था. पिछली बैठक में आप पार्षदों ने पहले 10 ‘एल्डरमैन’ को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले का विरोध किया था. तब दोनों पार्टियों के सदस्यों में मारपीट भी हुई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Air India Urination Case: DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, पुरुष यात्री ने किया था महिला के कंबल पर पेशाब

अनुपम कुमार बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज में बतौर पत्रकार काम कर रहे हैं. अनुपम अक्सर राजनैतिक, सामाजिक,खेल जैसे मुद्दों पर लिखते बोलते रहते हैं. साहित्य को पढ़ने में भी इनकी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget