एक्सप्लोरर

प्याज पर तकरार: BJP का आरोप- केंद्र से ₹22 में खरीदकर ₹24 में बेचकर मुनाफा कमाना चाहती है दिल्ली सरकार

केंद्र सरकार ने 21 अगस्त को फ़ैसला किया था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में नैफेड सफल और मदर डेयरी जैसे दुकानों से सस्ता प्याज़ मिलेगा. ये भी तय हुआ था कि प्याज का दाम किसी भी कीमत पर 23.90 से ज़्यादा नहीं होगा.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज पर तकरार बढ़ती जा रही है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार केंद्र से 22 रुपए में प्याज खरीदकर 24 रुपए में बेचकर मुनाफा कमाना चाहती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा किया है कि हम जल्द ही दिल्ली में सस्ता प्याज बेचेंगे.

प्याज पर मुनाफा कमाना चाहती है केजरीवाल सरकार- मनोज तिवारी

सीएम केजरीवाल के इस वादे पर दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’जो प्याज़ दिल्ली सरकार को 22 रुपए किलो मिल रहा है, उसको 24 रुपए प्रति किलो बेच रही है. यानी केंद्र सरकार से मिले प्याज़ पर भी केजरीवाल सरकार 2 रुपए प्रति किलो मुनाफा कमाना चाहती है.’’

प्याज और पेट्रोल की महंगाई से देश बेहाल, हिमाचल में सेब से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है प्याज

केजरीवाल ने किया था दिल्ली में सस्ती प्याज बेचने का एलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राशन की दुकानों और मोबाइल वैनों के जरिये सस्ती दर पर प्याज बेचेगी. उन्होंने कहा कि सरकार प्याज की खरीद कर रही है और उसे सस्ते दामों पर बेचेगी. केजरीवाल ने कहा, ‘‘सरकार प्याज की खरीद कर रही है. इसकी बिक्री दस दिन में शुरू होने की उम्मीद है. इस प्याज का दाम 24 रुपये किलो होगा. सरकार प्याज की बिक्री उचित दर दुकानों और मोबाइल वैन के जरिये करेगी.’’

मदर डेयरी और सफल आउटलेट्स पर सस्ती मिल रही है प्याज

बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 अगस्त को फ़ैसला किया था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में नैफेड सफल और मदर डेयरी जैसे दुकानों से सस्ता प्याज़ मिलेगा. ये भी तय हुआ था कि प्याज का दाम किसी भी कीमत पर 23.90 से ज़्यादा नहीं होगा. तभी से मदर डेयरी और सफल आउटलेट्स पर प्याज़ 23.90 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है.

यह भी पढ़ें-

पठानकोट, श्रीनगर में एयरबेस या सुरक्षा मुख्यालय पर मजदूर बनकर हमला कर सकते हैं आतंकी, सेना की खुफिया विंग का अलर्ट

दिल्ली के किराएदारों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, सस्ती बिजली के लिए लगाए जाएंगे प्रीपेड मीटर

चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

बाबा रामदेव का दावा- गांधी परिवार नहीं चाहता था मोदी-शाह जिंदा रहे, चिदंबरम लगवाना चाहते थे उन्हें फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget