एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने कहा- अगर लॉकडाउन का पालन नहीं हुआ तो कल से हमें सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में ही रहें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल से डीटीसी की पचास फीसदी बसें चलेंगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से लॉकडाउन शुरू है. ये 31 मार्च तक चलेगा. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे इस लॉक डाउन का पालन करें. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने लॉक डाउन का पालन नहीं किया तो हमें लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कल से सख़्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’मैं लोगों से लॉक डाउन के मानदंडों का पालन करने की अपील करता हूं जो कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किया गया है. कल से हम पब्लिक मूवमेंट पर सख्त लगाम करेंगे. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों में रहें.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘’लॉकडाउन समय के लिए एक आवश्यक उपाय है. कोरोना एक खतरनाक वायरस है और इससे निपटने के लिए हमें दूसरे देशों की गलतियों से सीखना चाहिए. हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है. इस लॉकडाउन से गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. हमने भोजन की कमी को रोकने के लिए जो भी आवश्यक उपाय किए हैं, लेकिन यदि आप अभी भी किसी को भोजन के लिए संघर्ष करते हुए पाते हैं तो उनकी मदद करें. हमें मिलकर इस लड़ाई को लड़ने की जरूरत है।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘’मकान मालिकों से मेरी गुज़ारिश है कि वह अपने किरायदारों से किराया अभी ना लें, ताकि किरायदार इस स्थिति में अपना घर चला सकें. ठेकेदारों से भी मेरी अपील है कि वो अपनी अपनी लेबर की सैलरी ना काटे बल्कि हो सके तो उनको एडवांस दे दें ताकि उनका घर खर्च चल सकें.’’

केजरीवाल ने कहा कि कल यानी मंगलवार से डीटीसी सर्विस को पचास फीसदी बढ़ाया जाएगा ताकि जो लोग जरूरी सेवाओं में लगे हुए हैं उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो. डीटीसी बसों की संख्या कम होने के कारण अस्पतालों, दिल्ली जल बोर्ड, बिजली बोर्ड और अन्य आवश्यक सेवा विभाग के कई कर्मचारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इसलिए हम बसों की संख्या बढ़ा रहे हैं कल से 50 फीसदी बसें चलेंग. इससे आप सबको सुविधा मिलेगी.

लॉकडाउन में भी जारी रहेंगी ये सेवाएं

बता दें कि लॉकडाउन के समय दिल्ली में हेल्थ, बिजली, पानी, नगर निगम और डाक जेैसी सेवाएं जारी रहेंगी. दवा की दुकानें, फूड आइटम, राशन की दुकानें, सब्जी की दुकानें, बेकरी, डेयरी, मीट और मछली की दूकानें भी खुली रहेंगी. रेस्टूरेंट से खाना पैक कराकर ले जा सकते हैं. होम डिलिवरी भी जारी रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget