एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर लगे कौन से आरोप, जो ईडी पूछताछ के लिए भेज चुकी है 8 समन?

Delhi Liquor Scam: पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर ईडी दो बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी. सीएम केजरीवाल ने बजट सत्र का हवाला देते हुए कोर्ट से समय मांगा था.

Arvind Kejriwal ED Summon: दिल्ली कथित शराब घोटाला मामले में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल एक बार सीबीआई की पूछताछ में पेश हुए थे, लेकिन ईडी की पूछताछ में अब तक वे पेश नहीं हुए हैं. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को अब तक 8 समन भेजे हैं. 

राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी ईडी

अभी तक सीएम केजरीवाल एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए, जिसे लेकर ईडी ने दो बार राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. ईडी ने हवाला दिया था कि अरविंद केजरीवाल एक जन प्रतिनिधि हैं और वे ईडी के पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं. इस मामले में पहली सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए थे.

उन्होंने बजट सत्र का हवाला देकर थोड़ी राहत मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट की दूसरी सुनवाई में उन्हें फिजिकल तौर पर 16 मार्च को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया गया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने से बचने के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन शुक्रवार (15 मार्च) को उन्हें सेशन कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली.

अरविंद केजरीवाल पर आरोप

  • ईडी की जांच में सामने आया है कि प्रोसीड ऑफ क्राइम के दौरान आम आदमी पार्टी तक 338 करोड़ रुपये पहुंचे.

मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने 338 करोड रुपये की मनी ट्रेल कोर्ट के सामने रखी थी, जिसमें यह साबित हो रहा था कि आबकारी नीति के दौरान शराब माफिया से 338 करोड रुपये आम आदमी पार्टी तक पहुंचा. ईडी ने कहा था कि पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल हैं इसलिए उनसे पूछताछ करना जरूरी है

  • आबकारी घोटाले के आरोपी इंडोस्पिरिट के डायरेक्टर समीर महेंद्रू ने पूछताछ में ईडी को बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी विजय नायर ने उसकी मुलाकात फेस टाइम एप्प के जरिये अरविंद केजरीवाल से करवाई थी. जिसमें अरविंद केजरीवाल ने उससे बोला था कि विजय नायर उसका आदमी है और उसे नायर पर भरोसा रखना चाहिए.
  • नई आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर भी मीटिंग हुई थी.
  • मनीष सिसोदिया के तत्कालीन सचिव सी अरविंद ने पूछताछ के दौरान बताया कि आबकारी नीति में 6 फीसदी का मार्जिन प्रॉफिट था, जिसे सीएम अरविंद केजरीवाल की मंजूरी से ही 12 फीसदी किया गया था. यानी आबकारी नीति बनाने में अरविंद केजरीवाल की भी भूमिका थी.
  • नई आबकारी नीति को लेकर जो कैबिनेट बैठक हुई थी, वह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई जाती है.

इन्हीं पांच बिंदुओं को आधार बनाकर ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: KCR Daughter Kavitha Arrest: के कविता की गिरफ्तारी पर BRS करेगी प्रदर्शन, ED ने जब्त किए 5 मोबाइल, KTR ने अरेस्ट को बताया गैरकानूनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget