एक्सप्लोरर

दिल्ली: बिगड़ते हालातोंं के मद्देनज़र एक बार फिर उपराज्यपाल ने बुलाई दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक

दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से हर गुजरते दिन के साथ हालात काफी गंभीर होते जा रहे हैं.उपराज्यपाल द्वारा बुलाई गई बैठक में आगे की तैयारियों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक बुलाई है. इस बैठक में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत आपदा प्रबंधन अथॉरिटी से जुड़े बाकी अधिकारी शामिल होंगे. बैठक का आयोजन 16 जून को होना है. इस बैठक में चर्चा इस बात पर होगी कि आने वाले दिनों में जो मामले बढ़ने की आशंका है उससे निपटने के लिए दिल्ली को कैसे तैयार किया जाए.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

16 जून को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी इसके बारे में भी जानकारी सामने आ गई है. सामने जानकारी के मुताबिक बैठक में पिछली मीटिंग के बाद से लेकर अब तक उठाए गए कदमों के अलावा आगे के इंतजामों को लेकर चर्चा होगी.

  • पिछली बैठक के बाद से लेकर अब तक क्या क्या कदम उठाए गए इस बारे में जानकारी दी जाएगी.
  • मुंबई के तर्ज पर कैसे बड़े अस्थायी तौर पर बड़े अस्पताल तैयार किए जाएं इस पर चर्चा होगी.
  • खाली पड़े फ्लैट्स को किस तरह से कोरोना अस्पताल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है इस पर भी चर्चा होगी.
  • आरडब्लूए को भी ऑक्सीजन सिलेंडर और बाकी बुनियादी सुविधाएं दी जाए जिससे कि कमेटी सेंटर में ही मरीजों का इलाज हो सके.
  • अस्पतालों में ही शवों के अंतिम संस्कार का इंतजाम कैसे हो सकता है इस पर चर्चा होगी.
  • निजी अस्पतालों द्वारा वसूले जा रहे हैं मनमाने पैसे पर कैसे रोक लगाए जाने को लेकर चर्चा होगी.
  • कोरोना टेस्ट की जांच के लिए वसूले जाने वाले पैसे मैं कैसे कमी को लेकर भी बात होगी.
  • चलती फिरती कोविड-19 टेस्टिंग लैब तैयार करने बैठक में चर्चा होगी.
  • बीमारी से लड़ने के लिए मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता और नियुक्ति को लेकर भी इस बैठक में बात की जाएगी.

आने वाले दिनों की तैयारी को लेकर होगी बात

साफ तौर पर दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की इस बैठक के दौरान चर्चा का पूरा जोर इसी बात पर होगा कि कैसे दिल्ली को आने वाले दिनों के लिए तैयार किया जाए. पिछली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक के दौरान खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया था कि दिल्ली में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं उस हिसाब से 30 जून तक 1 लाख मामले, 13 जुलाई तक 2 लाख मामले और 31 जुलाई तक 31 जुलाई तक 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं.

फिलहाल दिल्ली की जो मौजूदा तस्वीर है वह इस तरह के हालातों के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं दिखती. इसी वजह से 16 जून को होने वाली बैठक में आने वाले दिनों को ध्यान में रखते हुए तैयारी को कैसे दुरुस्त किया जाए इसी पर चर्चा का पूरा केंद्र रहेगा.

ABP न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, आदित्य ठाकरे ने 6 दिन के बच्चे के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपए

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget