एक्सप्लोरर

केजरीवाल को झटका! दिल्ली LG ने DDC उपाध्यक्ष को किया बर्खास्त, दफ्तर में लगवाया ताला

Delhi LG Action: दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर जैस्मीन शाह को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा है.

Jasmine Shah removal: दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद से बर्खास्त कर दिया है. जैस्मीन पर राजनैतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप था. एलजी ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी. केजरीवाल से जैस्मीन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है. इसके अलावा एलजी ने जैस्मीन शाह के दफ्तर में तुरंत ताला लगाने का आदेश दिया है. 

एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली सरकार को जैस्मीन शाह की सरकारी गाड़ी और स्टॉप को वापस बुलाने का आदेश दिया है. एलजी दफ्तर से आदेश मिलने के बाद एसडीएम सिविल लाइंस ने गुरुवार रात को ही डीडीडीसी कार्यालय परिसर को सील कर दिया था. बता दें कि जैस्मीन को 4 साल पहले दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था. केजरीवाल की कैबिनेट ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी. उन पर केजरीवाल सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया गया था. 

बीजेपी ने की थी एलजी से शिकायत

जैस्मीन शाह सरकारी पद पर रहते हुए भी टीवी चैनलों की डिबेट में हिस्सा लिया करते थे और आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते थे. बीजेपी की ओर से इसको लेकर उपराज्यपाल से शिकायत की गई थी. जिसके बाद एलजी दफ्तर की ओर से उन्हें पहले चेतावनी भी दी गई थी. वहीं केजरीवाल की ओर से उनका बचाव किया गया था. अब जैस्मीन को पद से बर्खास्त करते हुए उनके दफ्तर में भी ताला जड़ दिया है.  एलजी दफ्तर का कहना है कि जैसमिन शाह को 17 अक्टूबर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के दो मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. 

एलजी दफ्तर ने बताया गया कि उनको डायरेक्टर प्लानिंग की ओर से नोटिस जारी किया था, लेकिन उसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने प्लानिंग मिनिस्टर को अपना जवाब दे दिया है. एलजी ऑफिस ने 4 नवंबर को मुख्यमंत्री दफ्तर को चिट्ठी भेजकर उनसे भी जवाब मांगा था, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया. अब इस मामले में राजनीति भी देखने को मिल सकती है. इस मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी का टकराव होना तय माना जा रहा है. 

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस मामले में ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि बीजेपी सांसद साहिब सिंह वर्मा की शिकायत पर एक्शन लिया गया है. उन्होंने कहा कि एलजी ने DDCD के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह के दफ्तर को सील कर दिया गया है और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जैस्मीन शाह को हटाने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि जैस्मीन शाह पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मेरे द्वारा दर्ज शिकायत याचिका पर LG साहब ने DDCD के VC जैस्मिन शाह को पद से हटाने का आदेश दिया है.

जैस्मीन शाह का संक्षिप्त परिचय

बता दें कि जैस्मीन शाह ने आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स से पढ़ाई की. वे नेहरू फुल ब्राइट स्कॉलर भी रह चुके हैं. उनके पास अर्बन गवर्नेंस और पॉलिसी इश्यूज पर काम करने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. वे 2016 से दिल्ली सरकार को बजट, ट्रांसपोर्ट और अन्य अहम मामलों पर सलाह देने का काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022:एमसीडी चुनाव के लिए 'आप' का महाअभियान शुरू, केजरीवाल की '10 गारंटी' के सहारे जीत की गारंटी में उम्मीदवार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget