एक्सप्लोरर

Delhi Firing: दिल्ली के मोरीगेट इलाके में बदमाशों ने की जबरदस्त फायरिंग, CCTV खंगाल रही है पुलिस

लोगों के मुताबिक, करीब 20 से 25 लोग गली में घुसे और गोलियां चलाते हुए तोड़फोड़ करने लगे.पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है. इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ हथियार बंद बदमाश दिल्ली के मोरी गेट इलाके के कूचा मोहतर खा मोहल्ले में दाखिल हुए. बदमाशों ने यहां कई राउंड फायरिंग की और घरों-गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. बाद में फरार हो गए.

लोगों के घरों तक में घुस गए बदमाश

इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. बदमाश इतने बेखौफ थे करीब आधे घंटे तक वो तांडव करते रहे. यहां के रहने वाले लोगों की माने तो रात करीब 12:30 बजे का वक्त था, सब अपने-अपने घर में सो रहे थे. अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी. एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग हुई. इतना ही नहीं बदमाश लोगों के घरों तक में घुस गए और मारपीट करके तोड़फोड़ करने लगे.

लोगों के मुताबिक, करीब 20 से 25 लोग गली में घुसे और गोलियां चलाते हुए तोड़फोड़ करने लगे. देर रात का वक्त होने की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश फायरिंग करते हुए इलाके से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगी सच्चाई?

ये बदमाश कौन थे और इनका मकसद क्या था? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक यह दो ग्रुपों के बीच का झगड़ा है. बदमाश किसी को ढूंढते हुए इस इलाके में पहुंचे थे और जब वह नहीं मिल पाया तो वह फायरिंग और तोड़फोड़ करके फरार हो गए. पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है. इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Explainer: देश में Facebook-WhatsApp पर BJP-कांग्रेस आमने सामने, जानिए क्यों मचा है बवाल

Corona vaccine: पीएम मोदी ने जिन तीन वैक्सीन का किया था जिक्र, कब तक आ पाएंगी? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget