एक्सप्लोरर

Delhi Kanjhawala Case: अंजलि को 12KM घसीटने के आरोपियों तक 3 घंटे में कैसे पहुंची दिल्ली पुलिस? जानें

Delhi Kanjhawala accused: दिल्‍ली में कंझावला कांड के आरोपियों की कार की तस्‍वीरें कई जगह कैमरों में कैद हो गई थीं. ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन के जरिए पुलिस ने 3 घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया.

Delhi Kanjhawala Accident: दिल्ली के कंझावला में 20 साल की लड़की को कार से टक्‍कर मारकर घसीटे जाने के आरोपी पुलिस रिमांड पर लिए गए हैं. दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) की जांच में यह सामने आया कि कार में 5 लोग सवार थे. घटना के बाद उन आरोपियों को पुलिस ने 3 घंटे के अंदर पकड़ लिया था. दिल्ली पुलिस ने आखिर किस तरह तार से तार जोड़े और आरोपियों को पकड़ा, जानिए-

ANPR कैमरों की रही बड़ी भूमिका

कंझावला कांड के आरोपियों (Kanjhawala Case Accused) को पकड़ने में पुलिस को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों से बड़ी मदद मिली. पुलिस ने ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिए आरोपियों की कार के नंबर प्लेट को देखा और उन्‍हें ट्रैक किया. इस तरह पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर कार बरामद कर ली थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले सड़क पर लड़की की लाश मिली थी. घटना सामने आने पर स्‍पेशल कमिश्‍नर दीपेंद्र पाठक ने तत्‍काल 4 टीमों का गठन किया, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक एसीपी के पास था, जिन्‍हें अलग-अलग जिम्‍मेदारी दी गई. दिल्‍ली के रोहिणी और दूसरे बाहरी जिलों के डीसीपी को इन टीमों के साथ को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा गया था.

दिल्‍ली पुलिस ने 4 टीमें गठित की थीं

पुलिस अधिकारी ने कहा, "एसीपी (ऑपरेशन) की एक टीम को क्षेत्र में हर कैमरे से फुटेज की जांच का काम सौंपा गया था, एसीपी (प्रशांत विहार) को कार व उसके मालिक की पहचान करने, उसका पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिए कहा गया था. एसीपी (बेगमपुर) को कॉल करने वालों से जुड़ने के अलावा, क्राइम के विजुअल्स और एविडेंस के लिए नियुक्त किया गया था. इसके अलावा एसीपी (रोहिणी) की ओर से गठित चौथी टीम को अस्पताल में पीड़ित के परिवार, एमएलसी और अन्य दस्तावेजों को संभालने का जिम्मा दिया गया था.,"

31 दिसंबर-1 जनवरी की रात की है घटना

बता दें कि, 31 दिसंबर-1 जनवरी की रात को एक कार सीसीटीवी कैमरों में एक लाश को घसीटते हुए कैद हुई थी. हालांकि अंधेरे और कोहरे के कारण कार की रजिस्ट्रेशन प्लेट कैमरों में साफ नहीं दिखाई दी. पुलिस को बाद में एक लड़की की लाश मिली, जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया. दिल्‍ली के रोहिणी और अन्‍य जिलों की पुलिस एक्टिव हो गई.

घटना के बाद PCR वैन को आया था कॉल

बताया जाता है कि इसकी शुरुआत रात 2.22 बजे PCR कॉल से हुई, जिसमें घटना के बाद एक बलेनो कार के लाश समेत भाग जाने की बात कही गई थी. दूसरी कॉल स्कूटी के हादसे के संबंध में थी. फिर 3.24 बजे एक कॉल पर एक लाश को बलेनो कार के नीचे घसीट कर कुतुबगढ़ की ओर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली. फिर सुबह 4.11 बजे (1 जनवरी) दिल्‍ली के ही जोंटी गांव के पास सड़क पर लड़की की लाश मिलने के संबंध में एक और कॉल आई. इन सूचनाओं के तार आपस में जोड़ते हुए पुलिस अधिकारियों ने केस को सुझलाने पर काम किया.

यह भी पढ़ें: कंझावला कांड के बाद महिला आयोग ने गृह मंत्रालय को भेजे सजेशन, कहा- दिल्ली पुलिस को बनाएं मॉर्डन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget