एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोरोना की लहर थमी, जानिए राजधानी में कितने ऑक्सीजन और ICU बेड खाली हैं

Delhi Coronavirus: दिल्ली के अस्पतालों में बेड न मिलने की समस्या भी खत्म हो गई है. यहां जान लीजिए अस्पतालों में अब कितने बेड खाली हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में ऑक्सीजन की समस्या खत्म होने के बाद अब अस्पतालों में बेड की भी कमी नहीं है. दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अब करीब 50 फीसदी सामान्य और ऑक्सीजन बैड खाली हैं. 15 फीसदी से ज्यादा आइसीयू बेड खाली हैं. इसका मुख्य कारण कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार कमी होना है. साथ ही एक्टिव केस भी घटे हैं यानी कि बड़ी संख्या में मरीज कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. 

दिल्ली कोरोना ऐप के मुताबिक, आज सुबह 9:12 बजे तक कुल 6,763 आइसीयू बेड में से 1170 बेड खाली थे. वहीं कुल ऑक्सीजन बेड 24,453 में से 11,119 बेड खाली थे. सामान्य बेड की बात करें तो विभिन्न अस्पतालों 13,450 खाली हैं. दिल्ली में कई बड़े सरकारी अस्पतालों एम्स, लोकनायक, सफदरजंग, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) में भी आइसीयू और ऑक्सीजन बेड खाली हैं. निजी अस्पतालों में सरोज, शांति मुकुंद, डिवाइन, मधुकर रेनबो में भी आइसीयू बेड खाली हैं.

दिल्ली में कोरोना की लहर थमी
दिल्ली में कोरोना के नए मामले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 5,000 के स्तर से कम रहे. पिछले 24 घंटों में 4,482 मामले दर्ज किए गए, यह 4 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकाड़ा है, जब 4,033 मामले सामने आए थे. राजधानी शहर में भी रोजाना टेस्ट पॉजिटिविटी दर में कमी देखी गई, जो 7 फीसदी से नीचे 6.89 प्रतिशत हो गई. हालांकि, 265 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 22,111 हो गई. शहर में इस समय 50,863 एक्टिव मामले हैं. होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की संख्या घटकर 31,197 हो गई है.

पिछले दो हफ्तों से दिल्ली, जो लॉकडाउन में है, वहां रोजाना पॉजिटिव मामलों और पॉजिटिविटी दर में भारी कमी देखी गई है. कोविड महामारी की दूसरी लहर के चरम के दौरान 20 अप्रैल को दिल्ली के रोजाना पॉजिटिव मामले 28,395 थे, जबकि सबसे ज्यादा रोजाना पॉजिटिविटी दर 22 अप्रैल को 36 फीसदी थी.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में कम हुआ कोरोना का कहर? आंकड़ों से समझिए एक हफ्ते का हाल

धीमी हो रही है कोरोना की दूसरी लहर, जानिए किन-किन राज्यों में कोरोना के केस कम हुए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget