एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को दिल्ली HC से झटका, चुनाव चिह्न पर बरकरार रहेगी रोक, EC को जल्द फैसला लेने का आदेश

शिवसेना में हुई तोड़फोड़ के उद्धव और शिंदे दोनों ही खेमों की ओर से शिवसेना पर अपना-अपना दावा किया गया था. इसके चलते चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव निशान 'धनुष बाण' को फ्रीज कर दिया गया था.

Shivsena Symbol: दिल्ली हाईकोर्ट से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे की याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उद्धव ने चुनाव आयोग के एक आदेश को चुनौती दी थी. दरअसल शिवसेना में हुई तोड़फोड़ के उद्धव और शिंदे दोनों ही खेमों की ओर से शिवसेना पर अपना-अपना दावा किया गया था. जिसके चलते चुनाव आयोग ने दोनों धड़ों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न अलॉट कर दिया था. चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना के चुनाव निशान 'धनुष बाण' को फ्रीज कर दिया गया था. उद्धव ठाकरे ने इसी आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. अब हाईकोर्ट ने उद्धव की इस याचिका को खारिज कर दिया है. 

EC को जल्द फैसला लेना का आदेश

कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को जल्द से जल्द कोई निर्णय लेने का आदेश दिया है. बता दें कि शिवसेना में हुई बगावत के बाद शिंदे गुट और उद्धव गुट दोनों ने ही शिवसेना पर अपना दावा किया था. शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न 'धनुष-बाण' को लेकर खींचतान तेज हो गई थी. इसी बीच अंधेरी सीट पर उपचुनाव के चलते चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को नया नाम और नया चुनाव निशान जारी कर दिया था. चुनाव आयोग ने तब तक के लिए चुनाव चिह्न 'धनुष-बाण' को फ्रीज कर दिया था.

उद्धव ठाकरे से कोर्ट ने क्या कहा?

उद्धव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव के चलते ही ऐसी व्यवस्था की थी. कोर्ट ने कहा कि अब उपचुनाव हो चुके हैं, तो ऐसे में अंतरिम आदेश का अब कोई अस्तित्व नहीं बचता है. कोर्ट ने उद्धव गुट से पूछा कि अब अदालत को चुनाव आयोग के अंतिम विचार का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए? वहीं चुनाव आयोग ने कोर्ट से कहा कि वो एक संवैधानिक निकाय है और किसी निर्णय तक पहुंचने के लिए उसे समयसीमा में नहीं बांधा जा सकता है. 

खबर अपडेट हो रही है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget