एक्सप्लोरर

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिव्यांगों को खाद्य सुरक्षा कानून का लाभ नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे.उसने कहा कि अगर खाद्य सुरक्षा कानून का लाभ अन्य लोगों को मिल सकता है तो दिव्यांगों को क्यों नहीं?

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा कानून का लाभ दिव्यांगों को नहीं मिलने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उसने सरकार से पूछा कि जब कम कीमत पर अनाज पाने वालों की श्रेणी में मोची, फेरीवाले और घरेलू सहायकों को रखा जा सकता है तो दिव्यांगों को क्यों नहीं शामिल किया जा सकता.

दिल्ली उच्च न्यायाल ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ

दिल्ली हाई कोर्ट की पीठ ने कड़ा तेवर अपनाते हुए कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो “हम आदेश देंगे.” सोमवार को केंद्र सरकार के हलफनामे का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पूछा, “दिव्यांग श्रेणी को क्यों नहीं शामिल किया गया? जब आप मोची, फेरीवालों और घरेलू सहायकों को शामिल कर रहे हैं तो दिव्यांगों को क्यों नहीं. जिनके लिए संसद ने अलग से एक कानून बनाया गया है. यह केवल उनकी सहायता के लिए है. आप एक श्रेणी को जोड़ रहे हैं तो इस श्रेणी को क्यों भूल गए.”

एक गैर सरकारी संगठन की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि प्रत्येक समाज या सभ्यता में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, कैदियों और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को प्राथमिकता दी जाती है. लिहाजा सरकार स्पष्ट करे कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और अन्य योजनाओं के तहत कम मिलनेवाले लाभ की श्रेणी में दिव्यांग भी हैं.

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिव्यांगों को लाभ क्यों नहीं?

जनहित याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की गई थी कि कोविड-19 महामारी के समय खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को भी दिया जाए. कोर्ट के सवालों का जवाब देने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता चेतन शर्मा ने और समय मांगा. जिसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर तय की.

अरूणाचल प्रदेश से ‘अगवा’ पांच युवाओं का अभी तक कोई पता नहीं, केंद्रीय मंत्री बोले- जवाब का इंतजार

मॉस्को रवाना होने से पहले विदेश मंत्री बोले- सीमा की स्थिति को संबंधों की स्थिति से अलग नहीं देखा जा सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget