एक्सप्लोरर

हर्षवर्धन से बोले केजरीवाल- 'आयुष्मान भारत' से 10 गुना बड़ी है दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना

केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना को बंद कर राष्ट्रीय राजधानी में 'आयुष्मान भारत' को लागू किया जाए तो यह दिल्ली के लोगों का नुकसान होगा.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना केंद्र की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत' योजना की तुलना में '10 गुना ज्यादा बड़ी और व्यापक' है. केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना को बंद कर राष्ट्रीय राजधानी में 'आयुष्मान भारत' को लागू किया जाए तो यह दिल्ली के लोगों का नुकसान होगा.

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने ऐसे समय में ये टिप्पणियां की हैं जब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक हफ्ते पहले कहा था कि दिल्ली सरकार शहर में 'आयुष्मान भारत' योजना लागू नहीं करेगी, क्योंकि वह यहां के सभी निवासियों को इलाज की एकसमान सुविधा मुहैया कराना चाहती है. जैन ने यह भी कहा था कि यदि 'आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' इतनी ही अच्छी है तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए मजबूरन दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में क्यों आना पड़ रहा है.

हर्षवर्धन ने दिल्ली, ओड़िशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे अपने राज्य में 'आयुष्मान भारत' योजना लागू करने की अपील की थी. 'आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' का मकसद हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य कवरेज मुहैया कराना है. इससे 10.74 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को फायदा मिलने का दावा किया जा रहा है.

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, ''मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आयुष्मान भारत को दिल्ली में बहुत पहले ही लागू किया जा चुका है. दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत से 10 गुना ज्यादा बड़ी और व्यापक योजना है.'' हर्षवर्धन को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत लागू होने के बावजूद इन दोनों राज्यों से लाखों मरीज इलाज के लिए हर रोज दिल्ली आते हैं. लेकिन शायद ही दिल्ली का कोई व्यक्ति इलाज के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश जाता है, जिससे संकेत मिलते हैं कि दिल्ली की स्वास्थ्य योजना अच्छी तरह काम कर रही है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को लिखा पत्र, सभी अहम मुद्दों पर बातचीत की पेशकश की

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget