एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, दिल्ली HC में 13 मई तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. इस दौरान ED और सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा. हालांकि, कोर्ट ने जांच एजेंसियों को सिर्फ चार दिन का समय दिया.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की आबकारी नीति मामले में जेल में बंद AAP नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली. मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई 13 मई तक टाल दी है. अब उनकी याचिका पर 13 मई को सुनवाई होगी. 

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. इस दौरान ED और सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था. लेकिन कोर्ट ने सिर्फ चार दिन का समय दिया. हालांकि, सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील विवेक जैन ने अतिरिक्त समय की मांग का विरोध किया. जैन ने कहा कि सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं और ED ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया था कि मुकदमा 6 महीने में पूरा हो जाएगा. 

15 मई तक न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया 

इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मंगलवार को आबकारी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा था. कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. 

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है. इसी मामले में पिछले साल फरवरी में जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसियों का आरोप है कि दिल्ली की शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में गड़बड़ी हुई. इसी मामले में पिछले दिनों ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है. केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में सुनवाई की थी. हालांकि, ईडी ने चुनाव के समय की वजह से अंतरिम जमानत देने का विरोध किया था. इस मामले में 9 मई को अगली सुनवाई होगी. 

सीबीआई के मामले में मनीष सिसोदिया को झटका, 15 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget