एक्सप्लोरर

बिना ऑड-ईवन के दौड़ेगी दिल्ली, NGT के आदेश के बाद बैकफुट पर दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया जिसमें परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, विकास मंत्री गोपाल राय और पर्यावरण एवं वन मंत्री इमरान हुसैन सहित कई मंत्री मौजूद थे.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार से लागू की जाने वाली ऑड-ईवन योजना शनिवार को वापस ले ली. यानि सोमवार को दिल्ली में ऑड-ईवन लागू नहीं होगा. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के ऑड-ईवन योजना के तहत कुछ वाहनों को दी जाने वाली रियायतें हटाने के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने इसे वापस लेने का फैसला किया. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि एनजीटी के निर्देश को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया.

एनजीटी ने सरकार को ऑड-ईवन योजना के तहत दी जाने वाली सभी रियायतें वापस लेने का आदेश दिया था. इसमें टू व्हीलर्स और महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले वाहन जिनमें वे अकेली हों, को मिलने वाली छूट शामिल थी. कैलाश गहलोत ने कहा कि इसे देखते हुए सरकार महिलाओं की सुरक्षा के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है. क्योंकि एनजीटी ने आदेश दिया था कि एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को छोड़कर किसी को भी छूट नहीं दी जानी चाहिए.

परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘हम एनजीटी के फैसले का सम्मान करते हैं. एनजीटी की दो शर्तें कि दोपहिया वाहनों और महिलाओं को छूट नहीं दी जा सकती, इस वजह से सम-विषम योजना लागू करना मुश्किल हो गया क्योंकि हमारे पास पर्याप्त बसें नहीं हैं.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘साथ ही हम महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते. हम जोखिम नहीं ले सकते. पीमए (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम 10 स्तर भी नीचे आ गए हैं. इसलिए इस समय हम इसे वापस ले रहे हैं. हम सोमवार को एनजीटी में एक समीक्षा याचिका दायर करेंगे.’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया जिसमें गहलोत, विकास मंत्री गोपाल राय और पर्यावरण एवं वन मंत्री इमरान हुसैन सहित कई मंत्री मौजूद थे. मुख्यमंत्री के घर पर हुई बैठक में मुख्य सचिव सहित दूसरे अधिकारी मौजूद थे.

इस हफ्ते की शुरूआत में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर बनने और हवा की गुणवत्ता सूचकांक के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण 13-17 नवंबर के बीच सम-विषम योजना लागू करने की घोषणा की थी. रविवार तक के लिए स्कूल भी बंद कर दिए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget