एक्सप्लोरर

तूफान की आहट से सहमे लोग, जानें कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल?

दिल्ली में धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, विजिविलिटी शून्य पर पहुंच गई. आंधी तूफान के अलर्ट के बाद देश में कई जगहों पर एहतियातन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं.

नई दिल्ली: बीती रात 11 बजकर 15 मिनट पर तूफान ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में दस्तक दी. तूफान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा. आंधी तूफान के बाद कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े. धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, विजिविलिटी शून्य पर पहुंच गई. आंधी तूफान के अलर्ट के बाद देश में कई जगहों पर एहतियातन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं.

कहां कहां स्कूल बंद? आंधी तूफान के अलर्ट के बाद देश में कई जगहों पर एहतियातन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं. दिल्ली में दोपहर बाद के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित है. हरियाणा में आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हैं. यूपी के गाजियाबाद में सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. यूपी के नोएडा में अभी सिर्फ 4 स्कूलों ने खुद ही छुट्टी घोषित कर दी है.

नोएडा में DPS, इंद्रप्रस्थ, ज्ञान भारती समेत 4 स्कूल बंद होने की सूचना मिली है. हालांकि प्रशासन ने स्कूल बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है. मेरठ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर में भी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. मुरादाबाद, संभल में भी 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. हाथरस, आगरा में 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.

देश में कहां कहां अलर्ट? देश के तेरह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी यूपी के हिस्सों में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है. पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी मप्र में भी असर रहेगा. पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी आ सकती है.

आंधी तूफान से कैसे बचें? आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget