एक्सप्लोरर

दिल्लीः सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को तनावमुक्त करेगी सरकार, लांच किया 'हैप्पीनेस करिकुलम'

दलाई लामा ने केजरीवाल सरकार के काम की तारीफ की साथ ही कहा कि अखबार वाले सीएम के बारे में अलग सोच रखते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्कूलों में अब बच्चों को हैप्पीनेस करिकुलम पढ़ाया जाएगा. सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनकी कैबिनेट की मौजूदगी में सोमवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इसे लांच किया. दलाई लामा ने केजरीवाल सरकार के काम की तारीफ की साथ ही कहा कि अखबार वाले सीएम के बारे में अलग सोच रखते हैं.

दरअसल सरकार की कोशिश इस करिकुलम के तहत नर्सरी से 8वीं के बच्चों को भावनात्मक रूप से मज़बूत करना है. टीचरों की ट्रेनिंग के बाद अगले एक हफ्ते से इसे दिल्ली सरकार के स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा. इस करिकुलम की लांचिंग के मौके पर बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने टीचरों को ध्यान और इस करिकुलम की महत्ता बताई.

दलाई लामा के भाषण में इन बातों पर रहा फोक्स

दिल्ली के त्यागराज राज स्टेडियम में हैप्पीनेस करिकुलम को लांच किया गया. इसमें बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित थे. साथ ही सीएम केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे. दलाई लामा ने दिल्ली सरकार के इस कदम की तारीफ की. दलाई लामा ने भाषण की शुरुआत में कहा कि अखबार वाले आपके बारे में अलग विचार रखते हैं. दलाई लामा ने कहा कि मॉडर्न शिक्षा इनर पीस पर कोई जवाब नहीं देती. स्वास्थ्य भाव और दिमाग चाहिए.

इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. ये 100- 150 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था. मैकाले ने अंग्रेजी हुकूमत को मजबूती देने के लिए नई शिक्षा दी जिसमें क्लर्क बनाये गए. केजरीवाल ने आगे कहा कि हर रोज़ हर क्लास में 45 मिनट के लिए हैप्पीनेस कॅरिकलुम पढ़ाया जाएगा. इसमें धयान के लिए बच्चों को सिखाया जाएगा. तनावमुक्त किया जाएगा. देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा. हमारे सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चे पढ़ते हैं जो वो पढ़कर निकलेंगे तो वो निजी स्कूलों वालों से कम नहीं होंगे.

हैप्पीनेस करिकुलम का मकसद बच्चों को भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाना

आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के पाठ्यक्रम 'हैप्पीनेस करिकुलम' जोड़ा गया है. इसके तहत दिल्ली के 10 लाख छात्रों को हर रोज़ 45 मिनट इस करिकुलम के तहत शिक्षा दी जाएगी. इस करिकुलम को बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बाकायदा एक कमेटी बनाई जिसको हैप्पीनेस सेल का नाम दिया गया. इसके हेड बनाये गए शिक्षा विभाग में कार्यरत राजेश. राजेश के मुताबिक हैप्पीनेस करिकुलम का एक ही मकसद है करिकुलम के ज़रिए बच्चों भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाना, खुश रखना. इसके तहत माइंडफुलनेस गतिविधि होंगी जिससे बच्चे गुस्से पर काबू कर पाए.

दूसरा, कहानियां रहेंगी. तीसरा, एक्टिविटीज है और चौथा उसका रिफ्लेक्शन रहेगा. सप्ताह में इसे अलग अलग दिनों में बांटा गया है. सोमवार को माइंडफुलनेस, मंगल- बुधवार कहानियां रहेंगी, गुरुवार- शुक्रवार गतिविधि पर काम होगा और हर शनिवार को साप्ताहिक असाइनमेंट होगा जिस पर वो अपना रिफ्लेक्शन देगा. राजेश ने बताया कि ये सभी उसी टाइम टेबल में से मैनेज किया जाएगा. इसमें कोई किताब, परीक्षा नहीं होगा.

इस करिकुलम को इसी नए सत्र से लागू किया जाएगा. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए सरकार का सहयोग कर रही आतिशी मारलीना के ने बताया कि अगले एक हफ्ते में हमारा टीचरों का ओरिएंटेशन होगा. टीचर की ट्रेनिंग होगी. मानकर चलिए अगले 10 दिन में दिल्ली सभी सरकारी स्कूलों में ये क्लास शुरू हो जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget