एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने LG से वापस मांगी अधिकारियों के तबादले से जुड़ी फाइलें, चिट्ठी लिखकर की अपील

Delhi Government Letter To LG: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर तबादले से जुड़ी फाइलें उनको भेजने का अनुरोध किया है.

Delhi Government Vs LG: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार के अधिकारियों से जुड़ी फाइलें वापस मांगी है. भारद्वाज ने अपनी चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के नये फैसले का हवाला देकर लिखा है कि वो सर्विस विभाग के सचिव के तबादले की फाइल पास कर दें.

उन्होंने कहा, हमने दो दिन पहले सर्विस विभाग के सेक्रेटरी को हटाने की फाइल आपके पास भेजी है कृपा करके आप वह फाइल हमें वापस कर दीजिए. उन्होंने कहा, सरकार अधिकारियों से जुड़े मामले में कई प्रशासनिक बदलाव करना चाहती है, इसके वह सर्विस विभाग के सेक्रेटरी का तबादला करने चाहते हैं. गुरुवार को सौरभ ने फाइलें नहीं लौटाने को लेकर एलजी पर निशाना भी साधा था. 

क्या बोले थे मंत्री सौरभ भारद्वाज?
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सेवा सचिव बदले जाने से संबंधित फाइल उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना के कार्यालय से शहर की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को अब तक वापस नहीं मिली है. साथ ही, उन्होंने सवाल किया कि क्या यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने का एक और प्रयास है. 

उपराज्यपाल कार्यालय से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. दिल्ली सरकार ने 11 मई को उच्चतम न्यायालय की ओर से उसे स्थानांतरण-पदस्थापना पर नियंत्रण प्रदान करने के कुछ घंटों बाद ही सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे को पद से हटा दिया था. उच्चतम न्यायालय ने 11 मई को फैसला सुनाते हुए कहा था कि लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि जैसे विषयों को छोड़कर अन्य सेवाओं के संबंध में दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ए के सिंह, मोरे का स्थान लेंगे. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मोरे को हटाने से संबंधित फाइल उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी थी.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में अगले हफ्ते मंत्रिमंडल विस्तार, शिंदे कैंप के 8 नेता बन सकते हैं मंत्री

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget