एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Cases: डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर केजरीवाल सरकार का आदेश, कहा- कोविड आरक्षित बिस्तरों का भी इस्तेमाल करें अस्पताल

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में इस साल डेंगू के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें 280 मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं. दिल्ली में 18 अक्टूबर को डेंगू बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई.

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों को निर्देश देते हुए कहा है कि डेंगू रोगियों के इलाज के लिये कोविड आरक्षित बिस्तरों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दिल्ली सरकार ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल कोरोना वायरस मरीजों के लिये आरक्षित एक तिहाई बिस्तरों का इस्तेमाल ‘वेक्टर’ जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिये कर सकते हैं.

डेंगू के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आदेश

केजरीवाल सरकार की ओर से अस्पतालों को यह आदेश राजधानी में डेंगू के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जारी किया गया है. हाल ही में जारी नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें 280 मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं. इस महीने के शुरुआती 23 दिनों में ही डेंगू के 665 मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में 18 अक्टूबर को डेंगू बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई.

कोविड के लिए आरक्षित खाली बेड का हो उपयोग

दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर इन रोगियों के लिये बिस्तरों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है. इसके अलावा कोविड रोगियों के लिये आरक्षित कई बिस्तर कोविड मामलों की संख्या में गिरावट के कारण खाली पड़े हैं. स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अगर जरुरी हो तो डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया से पीड़ित लोगों के इलाज के लिये कोविड रोगियों के लिये आरक्षित एक तिहाई बिस्तरों का उपयोग करें, जिनमें आईसीयू बिस्तर भी शामिल हैं. बता दें राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिये आरक्षित 10,594 बिस्तरों में से केवल 164 पर ही रोगी हैं.

PM Modi Meets Pope Francis: पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को दिया भारत आने का न्योता, गर्मजोशी भरी रही मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget