एक्सप्लोरर

Delhi: केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, 55 लाख लोगों को होगा फायदा

दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई के बीच मजदूर वर्ग को एक बड़ी राहत दी है. सरकार ने अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसके अलावा लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग की नौकरी वाले कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया गया है. वेतन में वृद्धि 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने एक बड़ी राहत देते हुए सभी अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की है. दिल्ली सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए एक ऑर्डर में सभी अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और दूसरे श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है. यह वृद्धि 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी होगी.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “ये कदम गरीब और मजदूर वर्ग के हित में उठाए गए हैं, जो मौजूदा महामारी के कारण काफी परेशान है. इस ऑर्डर से लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग की नौकरी वाले कर्मचारियों को भी फायदा होगा." उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के जो लोग न्यूनतम मजदूरी पर कार्यरत हैं उन्हें महंगाई भत्ते से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. इसलिए महंगाई भत्ते को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दरों की घोषणा की गई है.

इतना बढ़ाया गया वेतन
दिल्ली सरकार ने कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 15,492 रुपये से बढ़ाकर 15,908 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों का वेतन 17,069 रुपये से बढ़ाकर 17,537 रुपये और कुशल मजदूरों के लिए यह अब 18,797 रुपये से बढ़ाकर 19,291 रुपये किया गया है. 

सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि
इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के लिए भी न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई है. गैर-मैट्रिक कर्मचारियों के लिए मासिक वेतन 17,069 रुपये से बढ़ाकर 17,537 रुपये और मैट्रिक के कर्मचारियों के लिए 18,797 रुपये से बढ़ाकर 19,291 रुपये कर दिया गया है. ग्रेजुएट और उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले लोगों के लिए मासिक वेतन 20,430 रुपये से बढ़ाकर 20,976 रुपये कर दिया गया है.

दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें बढ़ी 
सिसोदिया ने कहा कि हालांकि हमें सरकार के कई खर्चों में कटौती करनी पड़ी है, लेकिन मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि महामारी के कारण समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है. तेल और दाल जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में मजदूरों को सबसे ज्यादा न्यूनतम वेतन मिल रहा है. न्यूनतम वेतन में इस बढ़ोतरी से करीब 55 लाख कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स को फायदा होगा.

यह भी पढ़ें-

Milkha Singh Death: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी इस महीने के आखिरी तक जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ कर सकते हैं बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget