एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने विमान में सफर करने वालों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की, आरोग्य सेतु ऐप होगा जरूरी

सोमवार से देश में दो महीने बाद विमान यात्रा शुरू हो गई है. हालांकि पहले दिन कई फ्लाइट्स रद्द होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा.

लॉकडाउन 4.0 में ढील देते हुए सरकार ने सोमवार के घरेलू उड़ानों को चलाने पर मंजूरी दी. हालांकि कोरोना वायरस के खतरे के चलते विमानों में अब सफर करना पहले जैसा नहीं रहा है. दिल्ली सरकार ने भी विमान सफर करने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन्स जारी की है. दिल्ली सरकार ने घरेलू उड़ानों, ट्रेन और अंतर-राज्यीय बस के यात्रियों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, मास्क लगाने और हैंड सेनिटाइजर लेकर चलने को कहा है.

दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू होने के साथ अधिकारियों ने कहा कि उड़ानों से दिल्ली आने वाले यात्रियों में लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा. अपने आदेश में दिल्ली सरकार ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें.

हालांकि विमान यात्रा के शुरू होने के पहले दिन ही कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. देश भर में सोमवार को कई उड़ानें रद्द भी कर दी गईं. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 82 उड़ानें - आने और जाने वालीं- रद्द कर दी गई हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य जहां देश के सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डे हैं, वे अपने राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण मामले बढ़ने का हवाला देकर हवाईअड्डों से घरेलू विमान सेवा शुरू करने के लिए इच्छुक नहीं हैं. पश्चिम बंगाल ने विमान सेवा शुरू करने की अनुमति देने के नागर विमानन मंत्रालय के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया.

देश में दो महीने बाद फिर से शुरू हुईं घरेलू विमान सेवाएं, आज पहले दिन रद्द हुईं 82 फ्लाइट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget