एक्सप्लोरर

डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार का अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’, 6 सितंबर से होगी शुरुआत

मौसम में बदलाव के चलते अन्य बीमारियां फैलने का भी खतरा है बना हुआ है जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार 6 सितंबर से डेंगू के खिलाफ अभियान की शुरूआत करेगी.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच मौसम में बदलाव के चलते अन्य बीमारियां फैलने का भी खतरा है. जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार रविवार, 6 सितंबर से डेंगू के खिलाफ ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान की शुरूआत करेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार अपने आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान की शुरूआत करेंगे.

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इस अभियान के जरिए वो दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए निजात दिलाना चाहते हैं. दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी भी हर रविवार को अपने घर में अभियान चलाएंगे. मुख्यमंत्री ने सभी दिल्ली वासियों से सुबह 10 बजे, 10 मिनट, 10 हफ्ते के अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाया जा सके.

दिल्ली सरकार के जारी आकंड़ों के मुताबिक 2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,867 केस आए थे और करीब 60 लोगों की मौत हुई थी. 2019 में दिल्ली सरकार ने '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान चलाया था उंस साल डेंगू के 2,036 केस ही आए थे और 2 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों को इस अभियान का हिस्सा बनकर हर रविवार सुबह 10 बजे केवल 10 मिनट देने को कहा है. लोगों से अपील की गई है कि केवल 10 मिनट उनको अपने घर की चेकिंग करनी है. डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में होता है.

साफ पानी अगर थोड़े दिन के लिए इकठ्ठा हो जाए और उसको बदला न जाए तो उसके अंदर डेंगू के अंडे पैदा होते हैं और वो अंडे 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में तब्दील हो जाते हैं. सरकार का कहना है कि अगर हम 8 दिन से पहले उस पानी को बदल दें और उस अंडे को नष्ट कर दें, तो मच्छर पैदा ही नहीं होगा. लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस रविवार (6 सितंबर) से हम दिल्ली में डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चल चलने वाली लड़ाई शुरू कर रहे हैं.

हर रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए हमें अपने-अपने घर पर यह देखना है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है. जैसे गमला, कूलर, फूलदान, इन सभी को अच्छे से चेक करना है. अगर कहीं पर भी पानी जमा हो, तो उसे उड़ेल दें या तेल या पेट्रोल डाल दें. हमें हर हाल में मच्छरों के पनपने से रोकना है. अगले दस हफ्तों तक हमें ऐसा ही करना है और डेंगू को हराना है."

अभियान को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं. इसलिए दिल्ली वालों को 10 हफ्ते, 10 मिनट देने हैं. एक तरह से 100 मिनट मांग रहे हैं.  ये मच्छर 200 मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकता. अगर आपके घर में डेंगू होता है तो आप ये मानकर चलें कि मच्छर आसपास ही पैदा हुआ है. अगर आप अपने घर की चेकिंग कर लें और सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसियों ने भी चेकिंग कर ली है तो डेंगू और चिकनगुनिया से सुरक्षित रह सकते हैं."

दिल्ली सरकार कैसे चलायेगी अभियान-

- रविवार को 10 बजे, 10 मिनट, 10 हफ्ते अभियान की शुरूआत की जाएगी.

- दिल्ली में रहने वाले निवासी अपने दस दोस्तों व परिचितों को कॉल करेंगे और उन्हें इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे.

- दिल्ली सरकार शहर की आरडब्ल्यूए को भी डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे 10 हफ्ते, 10 दिन, 10 मिनट अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेगी

- सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे. वे अपने अनुभवों को रिकॉर्ड करके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करेंगे.

- दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए उन्हें होमवर्क दिया जाएगा.  इसके साथ ही वो फोन के जरिए अपने दोस्तों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे.

- पड़ोसी भी अपने आसपास रहने वाले लोगों को इस अभियान की विशेषता बताते हुए उन्हें इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहेंगे.

- अपने और आसपास के ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए कहेंगे.

यह भी पढ़ें.

EXCLUSIVE: सुशांत ने अपने बैंक मैनेजर से पैसों को लेकर जाहिर की थी चिंता, वाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

मेरठ में श्रीराम जन्भूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget